पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम 114 पर सिमट गई। मैच के दौरान कप्तान सूर्या के फैसलों ने फैंस को हैरान कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav about Pakistan Cricket Team: एक समय था जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक और आखिरी ओवर तक जाने वाला होता था, लेकिन हाल के वर्षों में तस्वीर बदलती नजर आ रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराते हुए एक और बड़ी जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया और मुकाबला लगभग एकतरफा रहा।
भारत ने रखा मजबूत लक्ष्य
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
शुरुआती झटकों से पाकिस्तान बैकफुट पर
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को जल्दी पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया। बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम का स्कोर तेजी से दबाव में आ गया। उस्मान खान ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
A comprehensive win by 61 runs against Pakistan .
Calm , composed and clinical !!
Well done team India 🇮🇳!!
By far the better team !!
India VsPak #WorldCup2026 pic.twitter.com/JbIsYWNC1j — MithunManhas5 (@MithunManhas) February 15, 2026
पार्टटाइम गेंदबाजों के सामने भी संघर्ष
जब पाकिस्तान के छह विकेट जल्दी गिर गए तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे पार्टटाइम गेंदबाजों को भी आजमाया। पाकिस्तानी बल्लेबाज उनके खिलाफ भी खुलकर रन नहीं बना सके। तिलक वर्मा ने दो ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया, जबकि रिंकू सिंह ने भी सधी हुई गेंदबाजी की। इससे साफ नजर आया कि भारतीय टीम मैच पर पूरी तरह हावी थी।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा बरकरार
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से आठ मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है। 61 रनों से मिली यह जीत भारत की इस टूर्नामेंट में रनों के अंतर से बड़ी जीतों में शामिल हो गई है और टीम ने एक बार फिर अपने दबदबे को कायम रखा है।
ये भी पढ़ें: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
भारत की बड़ी जीतों में शामिल यह मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की बड़ी जीतों की सूची में यह मुकाबला भी जुड़ गया है। इससे पहले भारत नामीबिया, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।
