ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
Ishan Kishan: ईशान किशन ने पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान किशन अब पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Breaks Gautam Gambhir’s Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ईशान किशन ने पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा कोच गौतम गंभीर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। ईशान ने टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं।
श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ईशान ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। गंभीर ने 24 सितंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स में पाकिस्तान के खिलाफ 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के लिए पारी की शुरुआत की और 54 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान के खिलाफ T20I में भारतीय ओपनर का सबसे ज़्यादा स्कोर
| खिलाड़ी | रन | गेंदें | चौके/छक्के | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| इशान किशन | 77 | 40 | 10/3 | कोलंबो (आरपीएस) | 15 फरवरी 2026 |
| गौतम गंभीर | 75 | 54 | 8/2 | जोहान्सबर्ग | 24 सितंबर 2007 |
| अभिषेक शर्मा | 74 | 39 | 6/5 | दुबई (डीआईसीएस) | 21 सितंबर 2025 |
| शुभमन गिल | 47 | 28 | 8/0 | दुबई (डीआईसीएस) | 21 सितंबर 2025 |
| गौतम गंभीर | 43 | 41 | 2/1 | बेंगलुरु | 25 दिसंबर 2012 |
भारत-पाकिस्तान में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रिजवान के नाम
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए T20I मैच में किसी ओपनिंग बैट्समैन द्वारा बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का ओवरऑल रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम है। रिजवान ने 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2021 T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत के खिलाफ मेन इन ग्रीन के लिए 79 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
भारत-पाकिस्तान टी20I मुकाबलों में ओपनर्स द्वारा सर्वोच्च स्कोर
| खिलाड़ी | देश | रन | गेंदें | चौके/छक्के | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| मोहम्मद रिजवान | पाकिस्तान | 79* | 55 | 6/3 | दुबई (डीआईसीएस) | 24 अक्टूबर 2021 |
| ईशान किशन | भारत | 78 | 40 | 10/3 | कोलंबो (आरपीएस) | 15 फरवरी 2026 |
| गौतम गंभीर | भारत | 75 | 54 | 8/2 | जोहान्सबर्ग | 24 सितंबर 2007 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 74 | 39 | 6/5 | दुबई (डीआईसीएस) | 21 सितंबर 2025 |
| मोहम्मद रिजवान | पाकिस्तान | 71 | 51 | 6/2 | दुबई (डीआईसीएस) | 4 सितंबर 2022 |
ईशान के पास भारत और पाकिस्तान के बीच T20I मैच में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वह छह रन से चूक गए। भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली के नाम भारत-पाकिस्तान T20I मैच में सबसे ज़्यादा स्कोर का रिकॉर्ड है। कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 2022 T20 वर्ल्ड कप मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए 53 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ डाला युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अर्धशतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर और विराट कोहली के बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच में ‘मेन इन ग्रीन’ के खिलाफ 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
