Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Canadian Open: फ्रिट्ज, शेल्टन चौथे दौर में, अमेरिकी सितारों का जलवा बरकरार!

Canadian Open: फ्रिट्ज ने मैच की शुरुआत में ब्रेक लिया और डायलो को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अमेरिकी खिलाड़ी ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हर बड़े अंक पर बढ़त बनाने की कोशिश करते दिखें।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 03, 2025 | 06:53 AM

चौथे दौर में पहुंचे टेलर फ्रिट्ज और बेन शेल्टन (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

टेलर फ्रिट्ज जो कि दूसरे वरियता प्राप्त खिलाड़ी हैं, उन्होंने कनैडियन ओपन में गेब्रियल डायलो को 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। अब उनकी नजर एटीपी मास्टर्स 1000 में है। इससे पहले टेलर फ्रिट्ज ने 2022 में इंडियन वेल्स में जीत दर्ज की थी। अब उनका अगला मुकाबला 19वीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी जिरी लेहका से होगा। चेक के स्टार खिलाड़ी लेहेका ने 15वीं वरियता प्राप्त आर्थर फिल्स को 3-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर आगे का रास्ता तय किया।

फ्रिट्ज ने मैच की शुरुआत में ब्रेक लिया और डायलो को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अमेरिकी खिलाड़ी ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हर बड़े अंक पर बढ़त बनाने की कोशिश करते दिखे। एक बार जब उन्होंने ब्रेक लेकर 3-1 की बढ़त बना ली, ऐसा लगने लगा कि जीत तय है। इसके बाद उन्होंने एक और ब्रेक लिया और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, चौथे वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने ब्रैंडन नकाशिमा को 6-7(8), 6-2, 7-6(5) से हराकर एटीपी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में 5-0 की बढ़त बना ली।

कोबोली की नजर जीत पर

इस सीजन में दूसरी बार एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट (इंडियन वेल्स क्वार्टर फाइनल) के चौथे दौर में पहुंचकर, शेल्टन अपनी 100वीं टूर-स्तरीय जीत हासिल करने से बस एक कदम दूर हैं। वह 13वीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे, जिन्होंने फैबियन मारोजान को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। शेल्टन इस हफ्ते अपने करियर की सर्वोच्च एटीपी रैंकिंग, नंबर 7 पर खेल रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब

पाकिस्तान टीम जैसा चाहती थी वैसा हो गया…मुकाबले से पहले आई पिच की तस्वीर, टीम इंडिया अलर्ट मोड पर

England vs Scotland: इंग्लैंड की पहली जीत! स्कॉटलैंड को चटाई धूल, सुपर-8 की उम्मीदों को मिली नई संजीवनी

IND vs PAK: पाकिस्तान को फिर से रौंदने को तैयार सूर्या की सेना! भारत का रिकॉर्ड देखकर कांप रहे पाक फैंस

शेल्टन ने हमवतन ब्रैंडन नकाशिमा को कड़ी टक्कर देकर हराया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों की सर्विस काफी मजबूत रही। अंत में टाईब्रेकर में नकाशिमा ने आखिरी अंक पर दूसरा मिनी ब्रेक हासिल कर पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में शेल्टन ने तेज शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई और फिर एक और ब्रेक लेकर सेट को अपने नाम किया।

तीसरे सेट की शुरुआत में नकाशिमा ने जल्दी ब्रेक लेकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन शेल्टन ने तुरंत वापसी करते हुए स्कोर 2-2 पर ला दिया। 4-5 पर जब नकाशिमा सर्व कर रहे थे, शेल्टन के पास दो मैच प्वाइंट थे, लेकिन दो छोटी गलतियों के चलते नकाशिमा ने सर्विस बचा ली।

ये भी पढ़ें: पहले मुकाबले में मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज के लिए ‘करो या मरो’ वाला है दूसरा मैच

टाईब्रेकर में शेल्टन ने शुरू से ही बढ़त बना ली और 6-3 पर तीन और मैच प्वाइंट हासिल किए। नकाशिमा ने पहले दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन तीसरे, यानी कुल मिलाकर पांचवें मैच प्वाइंट पर शेल्टन ने अपना 19वां ऐस लगाकर अंततः मुकाबला जीत लिया।

Taylor fritz and ben shelton reach fourth round canadian open

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 12:10 PM

Topics:  

  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.