- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Tcs Case Religious Conversion Hr Manager Nida Khan Teach How To Wear Burqa
निदा खान सिखाती थी बुर्का पहनना, HR हेड ने ऐसे रचा था धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का खौफनाक खेल!
- Written By: आकाश मसने
Nashik TCS Case: नासिक के TCS BPO में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का बड़ा रैकेट उजागर हुआ है। फरार HR मैनेजर निदा खान लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें बुर्का पहनाने सिखाती थी। जानिए पूरा मामला।

नासिक TCS केस की आरोपी निदा खान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nida Khan Teach How To Wear Burqa: नासिक की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी TCS के BPO यूनिट से सामने आई दास्तां किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है। जिसे कर्मचारी एक सुरक्षित कॉर्पोरेट ऑफिस समझते थे, वहां धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का एक संगठित खेल चल रहा था। इस पूरे विवाद के केंद्र में एक ही नाम है निदा खान। कंपनी में ‘दबंग मैम’ के नाम से मशहूर निदा खान पर आरोप है कि वह केवल एक एचआर मैनेजर नहीं थी, बल्कि एक कट्टरपंथी विचारधारा की सूत्रधार थी जो महिला कर्मचारियों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करती थी।
कौन है ‘दबंग’ निदा खान और क्या है आरोप?
पुलिस जांच और दर्ज की गई 9 एफआईआर के अनुसार, निदा खान (Nida Khan) का ऑफिस में जबरदस्त प्रभाव था। कर्मचारी उससे इस कदर डरते थे कि उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता था। पीड़ितों का आरोप है कि निदा खान उन टीम लीडर्स का बचाव करती थी जो महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकतें करते थे।
सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि निदा खान महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनने के तरीके सिखाती थी। वह लड़कियों को इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने और उसी के अनुसार कपड़े पहनने के लिए मानसिक दबाव डालती थी। एक महिला पीड़ित ने बताया कि यह केवल सलाह नहीं, बल्कि दबाव होता था। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि निदा खान बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक का बहुचर्चित ‘फर्जी शालार्थ आईडी’ घोटाला: 50 अधिकारियों की 9 टीमें तैनात, 892 शिक्षक जांच के दायरे में
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
नासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
नागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
संगठित तरीके से चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल
पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के नेतृत्व में चल रही जांच में यह सामने आया कि कंपनी के भीतर 7 पुरुष आरोपियों का एक समूह सक्रिय था। ये सभी वरिष्ठ पदों पर थे और अपने पद का दुरुपयोग कर कर्मचारियों को निशाना बनाते थे।
जबरन नमाज और मांसाहारी भोजन का बनाया जाता था दबाव
एक पुरुष कर्मचारी ने शिकायत की है कि उसे जबरन टोपी पहनाकर नमाज पढ़वाई गई और उसकी फोटो खींची गई। शिकायत के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को मांसाहारी भोजन करने, जबरन नमाज पढ़ने और धार्मिक प्रतीकों को अपनाने के लिए दबाव डाला गया।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भड़काऊ भाषण के वीडियो भेजे
नासिक TCS केस की जांच में एक इमरान नाम के व्यक्ति का जिक्र आया है, जिसका संबंध मलेशिया से बताया जा रहा है। वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भड़काऊ भाषण और कट्टरपंथी वीडियो साझा करता था। निदा खान (Nida Khan) भी इस ग्रुप का हिस्सा थी।
महिलाओं की शिकायत पर कहा- ऐसी बातें तो होती रहती हैं
महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ऑफिस में लगातार घूरा जाता था और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं। जब एक पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत की, तो एक महिला अधिकारी ने उसे यह कहकर चुप करा दिया कि “कॉर्पोरेट में ऐसी बातें तो होती रहती हैं, इसे भूल जाओ।”
आरोपियों ने यौन उत्पीड़न को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया। कुछ महिलाओं को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया, तो कुछ को उनके निजी जीवन की टिप्पणियों से मानसिक तौर पर तोड़ दिया गया।
हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर पहुंचीं महिला कांस्टेबल
मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। कैंपस के अंदर क्या चल रहा है, यह जानने के लिए 4 महिला कांस्टेबलों को हाउसकीपिंग स्टाफ (सफाई कर्मचारी) बनाकर तैनात किया गया। इन महिला पुलिसकर्मियों ने गुप्त रूप से गतिविधियों पर नजर रखी और सबूत जुटाए, जिसके बाद गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें:- Nashik TCS Conversion Case: ‘हिंदू लड़कियों को फंसाओ और शादी करो’, गवाहों ने खोले नासिक धर्मांतरण कांड के राज
अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
नासिक TCS धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 7 पुरुष और 1 महिला ऑपरेशन मैनेजर शामिल है। वहीं मुख्य आरोपी HR मैनेजर निदा खान (Nida Khan) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। SIT इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट को विदेश से पैसा मिल रहा था। भर्ती प्रक्रिया में किसी विशेष समुदाय को प्राथमिकता देने के ‘पैटर्न’ की भी जांच की जा रही है।
टाटा संस की प्रतिक्रिया
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आंतरिक जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी भी गठित की गई है।
Nashik tcs case religious conversion hr manager nida khan teach how to wear burqa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक का बहुचर्चित ‘फर्जी शालार्थ आईडी’ घोटाला: 50 अधिकारियों की 9 टीमें तैनात, 892 शिक्षक जांच के दायरे में
May 31, 2026 | 02:10 PMExplainer: NEET री-एग्जाम के लिए क्यों उतारनी पड़ रही है सेना? क्या टीचर की जगह जवान लेगें परीक्षा, कारण क्या?
May 31, 2026 | 02:10 PMन प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 02:05 PMनासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
May 31, 2026 | 01:57 PMविकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
May 31, 2026 | 01:55 PMनागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
May 31, 2026 | 01:55 PMरूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेटों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खूफिया तरीके से दी जा रही है वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग
May 31, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM










