वो टैलेंट की खान हैं…कोच गौतम गंभीर ने बताया संजू सैमसन पर अटूट भरोसे का असली कारण
Sanju Samson: हेड कोच गौतम गंभीर ने मुश्किल दौर में भी संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फॉर्म से जूझ रहे संजू ने टूर्नामेंट में 321 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
गौतम गंभीर और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir on Sanju Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। संजू ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए और टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि टूर्नामेंट से पहले वह फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे, लेकिन बड़े मंच पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब दे दिया।
संजू सैमसन ने साल 2015 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें लंबे समय तक नियमित मौके नहीं मिल सके। 2020 में उन्हें अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। जब गौतम गंभीर 2024 में भारतीय टीम के हेड कोच बने, तब तक संजू केवल 25 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए थे। हालांकि गंभीर के कोच बनने के बाद डेढ़ साल के भीतर संजू को 37 मैचों में मौका मिला और उन्होंने इस भरोसे को शानदार प्रदर्शन से सही साबित किया।
गौतम गंभीर ने हमेशा किया समर्थन
गौतम गंभीर लंबे समय से संजू सैमसन की प्रतिभा के समर्थक रहे हैं। कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में भी वह लगातार संजू को ज्यादा मौके देने की वकालत करते रहे थे। हेड कोच बनने के बाद उन्होंने संजू को टीम में लगातार बैक किया। गौत गंभीर ने बताया है कि “मैंने बैक किया क्योंकि मुझे लगा था और लगता है कि संजू टीम के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। कई बार खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है। जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज थी और वह खराब दौर से गुजर रहे थे। लेकिन ठीक है क्योंकि ऐसा नहीं है कि आपका खराब फॉर्म हमेशा रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
ब्रेक के बाद दमदार वापसी
गौतम गंभीर के अनुसार एक समय ऐसा भी आया जब संजू को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया, ताकि उन्हें मानसिक रूप से थोड़ा ब्रेक मिल सके। इस फैसले का उन्हें फायदा भी मिला और वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
कोच का मानना है कि उन्हें ब्रेक की जरूरत थी और हमने ब्रेक दिया। फिर जब वह वापस आए तो हमें पता था कि वह डिलीवर करेंगे। हमने बहुत टाइम से उसका टैलेंट देखा है। अगर कोई खिलाड़ी तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाता है और खराब दौर से गुजरता है तो कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने जस्टिस किया है। उम्मीद है कि वह अब से अपना करियर फिर से शुरू कर पाएंगे और यह उनके लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 का बिगुल बजा, पहले फेज में 20 दिन के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने कुल 9 मुकाबले खेले, लेकिन संजू सैमसन को इनमें से सिर्फ 5 मैचों में ही मौका मिला। इसके बावजूद उन्होंने 321 रन ठोक दिए। उन्होंने ये रन लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ संजू सैमसन एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने विराट कोहली का 12 साल पुराना 319 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।
