Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट

IND vs SL 2026: लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। जानिए संभावित भारतीय टीम, सीरीज का पूरा शेड्यूल और बुमराह-सुंदर की फिटनेस पर अपडेट।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 28, 2026 | 09:13 AM

भारत बनाम श्रीलंका (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India vs Sri Lanka Test Series 2026 Schedule: आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 10 T20 मुकाबले खेलने के बाद अब भारतीय टीम का फोकस टेस्ट क्रिकेट पर होगा। टीम अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा रहने वाली है। भारताय टीम डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में श्रीलंका से एक कदम आगे यानी, पांचवें स्थान पर रहते हुए इस सीरीज में उतरेगी।

कब और कहा भिड़ेंगी दोनो टीमें?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो में होगा। भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमें WTC फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

इस साल भारत ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ था। हालांकि वह मुकाबला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं था। ऐसे में श्रीलंका दौरा भारत के लिए डब्ल्यूटीसी 2025-27 का पहला टेस्ट असाइनमेंट होगा। इससे पहले भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी।

सम्बंधित ख़बरें

हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा

CWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड

CWG 2026: शर्मिला धनकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण; एक दिन में आए कई मेडल

हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!

कब होगा टीम का ऐलान?

भारत की टेस्ट टीम को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति मंगलवार तक श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकिया ने कहा, ‘मंगलवार तक हम टेस्ट टीम की घोषणा कर देंगे।’कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के ही टीम की कमान संभालने की उम्मीद है और हाल की टेस्ट टीम का अधिकांश हिस्सा बरकरार रह सकता है।

बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर नजर

चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी, जिसके कारण वह मुकाबला नहीं खेल सके। श्रीलंका दौरे पर उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के पहले टेस्ट में खेलने की संभावना कम मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे गॉल टेस्ट में भारत के स्पिन और बल्लेबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है।

क्या रवींद्र जडेजा की होगी एंट्री?

हालांकि भारत के लिए राहत की खबर रवींद्र जडेजा को लेकर है। टेनिस एल्बो की समस्या से उबर चुके जडेजा चयन के लिए उपलब्ध हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था, जिसमें भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा

संभावित भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 शेड्यूल

टेस्ट तारीख स्थान
पहला टेस्ट 15–19 अगस्त 2026 गॉल
दूसरा टेस्ट 23–27 अगस्त 2026 एसएससी, कोलंबो

Ind vs sl test series 2026 schedule india squad announcement bumrah fitness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 09:13 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Indian Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.