- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2024 Shoaib Akhtar Slams Pakistan Team For Defeat By America
पाकिस्तान को मिली अमेरिका से करारी हार से बौखलाए शोएब अख्तर, कहा- टीम कभी नहीं थी जीत की हकदार…
टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में पांच रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाक टीम को जमकर सुनाया है और कहा पाक टीम जीत की हकदार नहीं थी।
- Written By: मृणाल पाठक

शोएब अख्तर और पाकिस्तान टीम (सौजन्यः एक्स)
डलास: टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर देखने मिला। ग्रुप ए की टीम पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबला खेला गया, जहां अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में पांच रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाक टीम को जमकर सुनाया है।
दरअसल, गुरुवार 6 जून को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए के खिलाफ बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम की अपमानजनक हार हुई। जिससे शोएब अख्तर काफी निराशा हुए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक क्लिप शेयर की है। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की यूएसए से हुई चौंकाने वाली हार पर टीम को जमकर सुनाया है।
Hurt & disappointed. #pakvsusa pic.twitter.com/PfQkk6qQ09 — Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 6, 2024
अख्तर ने कहा, “पाकिस्तान के लिए यह निराशाजनक हार है। अमेरिका से हारकर हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। हमने इतिहास दोहराया, जैसा कि हमने 1999 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। दुर्भाग्य से, पाकिस्तान कभी भी जीत का हकदार नहीं था। इसका कारण यह है कि अमेरिका ने बहुत अच्छा खेला और वे मजबूत स्थिति में थे।”
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, तो शोएब अख्तर को क्यों लगी मिर्ची? कहा- उन्होंने क्रिकेट बर्बाद…
‘भारत की नीति ने दिलाया खिताब…’, T20 World Cup जीतने वाली टीम इंडिया के मुरीद हुए शोएब अख्तर
IND vs NZ: फाइनल मुकाबले शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड को बताया फेवरेट, दिया ऐसा बयान कि भड़क उठेंगे भारतीय फैंस!
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने 44 रन, शादाब खान ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल ने 38 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। अमेरिका ने तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला टाई कर दिया।
जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गाया। जहां पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी की। उन्होंने सात वाइड सहित 18 रन दिए, जो पाकिस्तान की हार का मुख्य कारण रहा। वहीं पाकिस्तान की बल्लेबाजी के समय अमेरिका के सौरभ नेत्रवलकर गेंदबाजी करने आए, जिन्होंने सिर्फ 13 रन खर्च किए और अमेरिका ने 5 रन से जीत हासिल की।
T20 world cup 2024 shoaib akhtar slams pakistan team for defeat by america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














