रजत पाटीदार (फोटो-बीसीसीआई डोमेस्टिक)
स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खिताबी मुकाबला 15 दिसंबर को होगा। आज सुबह मुंबई ने बड़ौदा को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना ली है।
सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन अनुज रावत ने बनाए। अनुज रावत ने नाबाद 33 रन बनाए। उसके अलावा प्रियांश आर्य ने 29, आयुष बदोनी ने 19, हिम्मत सिंह ने 15 और मयंक रावत ने 24 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए गेंदबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर ने 2, त्रिपुरेश सिंह ने 1, आवेश खान ने 1 और कुमार कार्तिकेय ने 1 विकेट लिया।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने कप्तान रजत पाटीदार के धमाकेदार पारी से महज 15.4 ओवरों में ही जीत हासिल कर लिया। रजत पाटीदार ने 29 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। उसके अलावा हरप्रीत सिंह ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। हर्ष गवली ने 30 रन बनाए।
Madhya Pradesh Captain Rajat Patidar put on a masterclass against spin bowling on his way to a blistering 66*(29) against Delhi in the semifinal 👏👏#SMAT | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/Fa4GwxKzs6 pic.twitter.com/WYEE6YQCJq
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 13, 2024
मध्य प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इशांत शर्मा ने शुरुआत में ही 2 विकेट लेकर दिल्ली की टीम को सफलता दिलाई। इशांत के शानदार प्रदर्शन के बाद बाकी गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और मध्य प्रदेश ने इस लक्ष्य को आसानी से पूरा किया। दिल्ली के लिए गेंदबाजी करते हुए इशांत शर्मा ने 12 रन देकर 2 और हिमांशु चौहान ने 1 विकेट चटकाए।
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम इस समय पूरी लय में दिख रही है। अगर मुंबई की टीम में खिलाड़ियों की बात करें तो श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ जैसे धाकड़ बल्लेबाज है। वहीं मध्य प्रदेश में रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और हरप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद है। फाइनल मुकाबला काफी मेजदार होगा।