अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
India vs Afghanistan Series: कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद अब परेशानी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर है। इन दोनों के खेलने पर भी संस्पेंस बना हुआ है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (डिजाइन फोटो)
India vs Afghanistan ODI Series: विराट कोहली को लेकर बुरी खबर सामने आई है। अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस व भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस खबर ने काफी परेशान कर दिया है। खासकर फैंस उन्हें लंबे वक्त से नीली जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए बेताब थे, लेकिन इस सीरीज से पहले ही फैंस की इस बेताबी पर विराम लग गया।
इसी बीच रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के खेलने पर संस्पेंस बना हुआ है। अभी पक्के तौर पर कोई नहीं कह पा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी खेलेंगे या फिर नहीं। इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही बड़ी शर्त रख दी है। अब उम्मीद है कि इस पर जल्द से जल्द कोई न कोई अपडेट आएगा।
रोहित और हार्दिक का खेलना फिटनेस पर निर्भर
अफगानिस्तान सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खेलने की बात की जाए तो ये इन दोनों की फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसके अपडेट को लेकर फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने जब वनडे सीरीज का ऐलान किया था, उस वक्त रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम तो टीम में शामिल था, लेकिन उनके आगे स्टार लगा हुआ था। तब BCCI ने साफ शब्दों में लिखा था कि क्लियरेंस के अधीन। इस बात का मतलब हुआ कि जब दोनों खिलाड़ी फिट होंगे, तभी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
🚨 News 🚨 Presenting #TeamIndia‘s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld — BCCI (@BCCI) May 19, 2026
रोहित-कोहली के देखने के लिए फैंस बेताब
रोहित शर्मा और विराट कोहली की सिर्फ भारत में नहीं सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों में बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में फैंस उन्हें भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं। इन दोनों की बात करें तो ये पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब ये भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
अफगानिस्तान सीरीज का मजा हुआ खराब?
एक तरफ जहां विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। वहीं, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के संस्पेंस ने इस सीरीज का मजा किरकिरा कर दिया है। पहले जो हाइप इस सीरीज के लिए बनी थी, अब वो कही न कही कम पड़ती हुई दिखाई दे रही है। अपडेट के अनुसान रोहित शर्मा का तो फिलहाल अभी कुछ पता नहीं, लेकिन हार्दिक पांड्या जरूर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचकर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही अफनी फिटनेस टेस्ट पार कर लेंगे।
