

Virat Kohli ruled out Afghanistan Series: भारतीय टीम को इस महीने यानी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी उम्मीदें थी। दूसरी तरफ फैंस भी उन्हें इस सीरीज में खेलते हुए देखने के लिए बेताब थे। उनकी चोट ने फैंस और टीम मैनेजटमेंट की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला खूब बोला था। विराट कोहली के इस मामेल में जानकारी रखने वाले सूत्रो को समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी है। फिलहाल अब भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार इसकी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आरसीबी के लिए इस खिताबी जीत के हीरो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेल आरसीबी को फाइनल मुकाबला जितवाया था। वहीं, मैच के दौरान कोहली को असहज होते हुए भी देखा गया। इसी मुकाबले में उन्हें चोट भी लगी थी।
टेस्ट सीरीज
वनडे सीरीज
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और हार्दिक पांड्या।