- Hindi News »
- Entertainment »
- Anushka Sharma Virat Kohli Kiss After Rcb Win Gauahar Khan And Celebs React
Anushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
- Written By: यति सिंह
Anushka Sharma Kisses Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते ही गौहर खान समेत कई सेलेब्स ने भी विराट की जीत की बधाई दी।

अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Anushka Sharma Virat Kohli Kiss After RCB Win: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया है। आरसीबी की जीत का जश्न अभी भी की सोशल मीडिया पर जारी है। इस बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है।
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर अपना कब्जा जमाते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराया था। वहीं जीत के जश्न के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री जमकर वायरल हुई। लेकिन इस जीत का सिलसिला अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है।
अनुष्का शर्मा ने विराट पर लुटाया प्यार
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने इमोशन को भी जाहिर किया है। अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में विनर, हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया। अभिनेत्री का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Tweet: सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम ने जताया दुख, बोले- उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी
Anupam Kher: मां दुलारी का वीडियो शेयर कर भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- भारत के 90% मिडिल क्लास की एक ही कहानी
मैदान पर खूब जची विराट-अनुष्का की जोड़ी, फैंस को पसंद आई Virushka की कैमिस्ट्री, जश्न की तस्वीरें हुई वायरल
Drishyam 3 Collection: 11वें दिन भी छाया दृश्यम 3 का जादू, Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार
सोशल मीडिया पर जीत का जश्न जारी
पोस्ट में आप साफ देख सकते हैं कि विराट कोहली रेड कलर की आरसीबी जर्सी में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चमचमाती ट्रॉफी दिखाई दे रही है, जबकि अनुष्का लाइट ब्लू कलर की शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड रेड रखा गया, जिससे तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ गई है।
वहीं इस पोस्ट को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। सिंगर नीति मोहन, अभिनेत्री गौहर खान और आंचल मुंजाल समेत कई लोग कमेंट में जीत के जश्न का हिस्सा बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना हुआ रिलीज, अक्षय-दिशा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जीत के बाद विराट-अनुष्का का डांस हुआ वायरल
बीतादें कि इस पोस्ट से पहले भी विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए। फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आया कि कुछ ही मिनट में यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही साथ वीडियो में विराट कोहली टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखाई दिए।
वहीं इस पोस्ट से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी के साथ चैम्पियन वाली तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।”
Anushka sharma virat kohli kiss after rcb win gauahar khan and celebs react
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Makeup Tips: मानसून में मेकअप को रखना है लॉन्ग लास्टिंग, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
Jun 01, 2026 | 05:38 PMभारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या
Jun 01, 2026 | 05:37 PMAnushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
Jun 01, 2026 | 05:36 PMसंभाजीनगर में पिता बना हैवान, 5 साल के मासूम का करता था यौन शोषण, बेटे ने जन्मदिन पर खोला काली करतूत का राज
Jun 01, 2026 | 05:31 PMNCL Apprentice Recruitment 2026: 15 जून तक करें आवेदन, ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jun 01, 2026 | 05:31 PMNEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट ने CBT मोड में दोबारा परीक्षा पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
Jun 01, 2026 | 05:29 PMVibhuvan Sankashti Chaturthi : 3 साल बाद आ रही है विभुवन संकष्टी चतुर्थी, भूल से भी न करें ये काम
Jun 01, 2026 | 05:29 PMवीडियो गैलरी

तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल
Jun 01, 2026 | 02:36 PM
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM














