भारत-पाक मैच पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, नहीं चली ‘राष्ट्रीय भावना’ वाली दलील
India-Pakistan Match in Dubai: याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि पहलगाम आतंकी हमले सहित कई घटनाओं को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना राष्ट्रीय भावनाओं का मजाक उड़ाने जैसा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एशिया कप 2025 भारत बनाम पाकिस्तान (फाइल फोटो)
Asia Cup 2025, IND vs PAK: 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। इस टी20 मुकाबले को लेकर कोर्ट ने मैच में दखल देने से मना कर दिया है। मुकाबले के विरोध में चार LLB छात्राओं की याचिका में पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए पाकिस्तान के मुकाबला न खेलने की मांग की गई थी। वकीलों ने कोर्ट से तुरंत सुनवाई का आग्रह किया था। अब कोर्ट ने इसको लेकर मना कर दिया है।
कोर्ट ने कहा मैच होने दीजिए
भारत और पाकिस्तान मुकाबले के विरोध को लेकर याचिकार्ताओ के लिए पेश हुए वकील ने रविवार को मैच का हवाला देते हुए इसकी तुरंत सुनवाई को जरूरी बताया था। अब जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोईओ की बेंच का इस पर फैसला आया है। ये बेंच मैच के दखल देने के लेकर सहमत नहीं दिखी। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा है कि ‘अगर मैच रविवार को है तो इससे हम क्या कर सकते हैं? उसे होने दीजिए।’
याचिका में कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान मैच राष्ट्रीय हितों और सेना के मनोबल पर चोट करेगा। इसमें उल्लेख किया गया कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई थी। इसके अलावा, फरवरी से मई 2025 के बीच पाकिस्तानी सेना ने कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल आरक्षण अपडेट: SC के फैसले की आड़ में उपवर्गीकरण का विरोध, कृति समिति ने बुलाई पत्रकार परिषद
CJI Suryakant On Cyber Fraud: साइबर ठगों को बताया ‘परजीवी’, कहा- समाज के हित में इनका जेल में रहना जरूरी
दल-बदल करवा कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है बीजेपी और शिवसेना, सुप्रीम कोर्ट की देरी पर भड़की अंजलि दमानिया
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
याचिकाकर्ताओं के अनुसार, ऐसे हालात में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना यह संदेश देगा कि भारत उस देश से रिश्ते सामान्य रख रहा है जो आतंकवादियों को पनाह देता है।
उनका कहना था कि राष्ट्रीय सम्मान और सुरक्षा, आर्थिक फायदे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए उन्होंने कोर्ट से अपील की कि यूएई में होने वाले भारत-पाक मुकाबले पर रोक लगाई जाए। साथ ही, युवा मामले और खेल मंत्रालय को निर्देश दिया जाए कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 (National Sports Governance Act, 2025) लागू किया जाए, जिसके तहत क्रिकेट को राष्ट्रीय खेल महासंघ के दायरे में शामिल किया जा सके।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल का अविश्वसनीय शॉट देख दंग रह गए वसीम अकरम, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
पहलगाम हमले के बाद पहली बार होगी भिड़ंत
कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। ऐसे में दोनों देशों के फैंस के लिए ये मुकाबला भावनात्मक हो गया है। मौजूद स्थिति को देखते हुए टीम इंडिया पाकिस्तान पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है। हाल के सालों में टीम इंडिया का क्रिकेट स्तर पाकिस्तान से कई गुना उपर चला गया है।
