U-19 में मिली हार की बौखलाहट? पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार, ICC और BCCI पर क्या असर पड़ेगा?
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इसका BCCI और ICC पर क्या असर पड़ने वाला है।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से किया मना (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan boycott India match 2026: क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं, को लेकर पाकिस्तान ने हैरान करने वाला कदम उठाया है। पाकिस्तानी सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए सख्त रुख अपनाया है।
सरकारी मंजूरी और भारत से विवाद
ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान पूरी तरह से टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार है और सरकार ने टीम को हरी झंडी दिखाई है। इसके बावजूद, पाकिस्तान ने यह घोषणा की है कि वह विश्व कप के दौरान भारत के खिलाफ होने वाले मैच में भाग नहीं लेगा। यह निर्णय क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा उच्चतम रोमांच और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक रहे हैं।
भारत पर क्या पड़ेगा असर?
भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए में हैं, जहां 5 टीमों में से टॉप-2 सुपर-8 में पहुंचेंगी। पाकिस्तान के बहिष्कार की स्थिति में भारत को सीधे 2 अंक मिलेंगे, जिससे सुपर-8 की राह आसान होगी। ग्रुप में नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका भी शामिल हैं। पाकिस्तान अन्य मैच जीतकर फिर भी क्वालीफाई कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
ICC और ब्रॉडकास्टर को कितना नुकसान?
भारत-पाकिस्तान मैच वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला होता है, जिसकी व्यूअरशिप कई बार फाइनल से भी ज्यादा रहती है। मैच न होने से सबसे बड़ा नुकसान ब्रॉडकास्टर को होगा, क्योंकि विज्ञापन स्लॉट पहले ही बिक चुके हैं। ICC को सीधा नुकसान नहीं, लेकिन ब्रॉडकास्टर मुआवजे की मांग कर सकते हैं। आकलन के मुताबिक एक भारत-पाक मैच से कुल कमाई का 8–10% हिस्सा आता है।
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026: IND vs PAK मैच पर पाकिस्तान का चौंकाने वाला फैसला, महामुकाबले का करेगा बहिष्कार
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
गौर करने वाली बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई वर्षों से कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें आमतौर पर ICC और ACC टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं, लेकिन इस बार ICC टूर्नामेंट में भी यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला नहीं हो सकता है। भारत और पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए में इन दोनों के साथ नीदरलैंड, नामीबिया और USA की टीमें भी शामिल हैं। भारतीय टीम 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि 12 फरवरी को उसका दूसरा मुकाबला नामीबिया से होगा। भारत को अपना तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना था, लेकिन अब इस मैच का होना मुश्किल नजर आ रहा है।
