सनराइजर्स ने लिया बड़ा फैसला, फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगें हैरी ब्रुक, जानें कितनी बड़ी रकम में हुई डील
Harry Brook: द हंड्रेड 2026 से पहले 8 फ्रेंचाइजियों को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली है। इस बीच हैरी ब्रूक लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हैरी ब्रूक (सौजन्यः एक्स)
Sunrisers Leeds: इंग्लैंड में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित 100 गेंदों की लीग द हंड्रेड में इस बार इतिहास रचने जा रहा है। इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैरी ब्रूक अब इस टूर्नामेंट के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। नॉर्दन सुपरचार्जर्स की ओर से खेलने वाले ब्रूक को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्ड रकम में रिटेन करने का फैसला लिया है।
नॉर्दन सुपरचार्जर्स अब सनराइजर्स लीड्स
द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी नॉर्दन सुपरचार्जर्स के 100 फीसदी शेयर अब सन ग्रुप ने खरीद लिए हैं। इसके बाद अगले सीजन से यह टीम नए नाम सनराइजर्स लीड्स के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम मैनेजमेंट पिछले कई दिनों से हैरी ब्रूक को रिटेन करने को लेकर बातचीत कर रहा था, जिसके बाद आखिरकार यह सौदा तय हुआ।
मिलेंगे 5.62 करोड़ रुपये
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स लीड्स ने हैरी ब्रूक को 4 लाख 70 हजार पाउंड स्टर्लिंग, यानी करीब 5.62 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके साथ ही वह द हंड्रेड के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आगामी सीजन से पहले सभी 8 फ्रेंचाइजियों को 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है, जिसमें सनराइजर्स लीड्स ने तेजी दिखाते हुए ब्रूक पर बड़ा दांव लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
2021 से टीम का हिस्सा, कप्तानी भी संभाल चुके हैं ब्रूक
हैरी ब्रूक ने साल 2021 में इस फ्रेंचाइजी की ओर से द हंड्रेड में खेलना शुरू किया था। वहीं 2024 के सीजन में उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के चलते मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है। संभावना है कि वह आगामी सीजन में भी टीम की कप्तानी करते नजर आएं।
हैरी ब्रूक के अलावा सनराइजर्स लीड्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श को भी अगले सीजन के लिए रिटेन किया है। टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी पूर्व दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी निभाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में जितेश या संजू, कौन होगा विकेटकीपर, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल में हैरी ब्रूक पर दो साल का बैन
इंडियन प्रीमियर लीग में हैरी ब्रूक पर फिलहाल दो साल का बैन लगा हुआ है। वह अब सीधे 2028 के आईपीएल ऑक्शन में ही हिस्सा ले सकेंगे। दरअसल, साल 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने के बावजूद ब्रूक ने सीजन शुरू होने से एक महीने पहले बिना ठोस कारण बताए अपना नाम वापस ले लिया था। नए आईपीएल नियमों के अनुसार इसी वजह से उन पर यह कार्रवाई की गई।
