विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Mohammed Shami Statement: विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी ने कहा कि हर किसी को अपनी आस्था का अधिकार है और इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
- Written By: सृष्टि मौर्य
विराट कोहली पर शमी का बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami Reacts To Virat Kohli Premanand Maharaj Visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ वर्षों से लगातार वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद ले रहे हैं। वो कई बार पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ भी वहां जा चुके है। विराट के बार-बार वृंदावन जाने को लेकर अब उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शमी का कहना है कि विराट के ऐसा करने पर किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
आध्यात्म की ओर झुकाव
पिछले कुछ सालों में विराट कोहली का आध्यात्म की ओर झुकाव साफ देखने को मिला है। कई बार उनके हाथ में नाम जपने वाली माला और टैली काउंटर भी नजर आया है। वह अक्सर मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं और कई बार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के सामने हाथ जोड़कर उनसे बातचीत करते भी दिखाई दिए हैं। जब विराट अपने करियर के कठिन दौर से गुजर रहे थे और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भी वो प्रेरणा लेने के लिए प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे।
विराट और मोहम्मद शमी लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए साथ खेल चुके हैं और दोनों अच्छे दोस्त माने जाते हैं। शमी ने विराट के बार-बार प्रेमानंद महाराज के पास जाने को लेकर अपने बयान में बताया कि इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
🔴 IF VIRAT BELIEVES, LET HIM BELIEVE – MOHD SHAMI 🤯 🎙️: Shami defended Virat Kohli’s spiritual journey, saying there’s nothing sudden about it. He called Kohli a passionate and disciplined person who does everything with dedication and believes everyone has the right to… pic.twitter.com/hgbsStSxqr — Sam (@cricsam02) August 4, 2026
क्या बोले मोहम्मद शमी?
शमी ने कहा, ‘अच्छी बात है। विराट कोहली बहुत जुनूनी हैं। वो अपनी हर चीज के लिए समय निकालते हैं और हर काम को व्यवस्थित तरीके से करते हैं। उनका रूम वाला वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उनका हर सामान बहुत सलीके से रखा हुआ दिख रहा था। जहां तक महाराज के पास जाने की बात है, मुझे नहीं लगता कि किसी को इससे कोई आपत्ति होनी चाहिए या इस पर सवाल उठाने की जरूरत है।’
जब शमी से पूछा गया कि क्या अनुष्का शर्मा की वजह से विराट का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ा है, तो उन्होंने कहा, ‘अगर पति-पत्नी साथ में ऐसा करते हैं तो इसमें क्या दिक्कत है। समझ नहीं आता कि लोग इसे लेकर सवाल क्यों उठाते हैं। अगर कोई किसी अच्छी बात के लिए कहता है और आप उसे अपनाते हैं, तो यह अच्छी बात है। एक की जगह दो लोग जाएं तो और भी अच्छा है।’
यह भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रेमानंद महाराज से लगाव
विराट कोहली को लेकर पिछले कुछ समय से ऐसी भी खबरें सामने आती रही हैं कि वो परिवार के साथ स्थायी रूप से इंग्लैंड में रह रहे हैं। हालांकि जब भी वो भारत आते हैं, वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।
वहीं मोहम्मद शमी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह के चोटिल होकर बाहर होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शमी की टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका दिया। अब माना जा रहा है कि 35 वर्षीय शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी आसान नहीं होगी।
