Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

Mitchell Starc Record: कपिल देव का 32 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है, मिचेल स्टार्क भी अब इस रिकार्ड सूची में शामिल हो गए है और इतिहास रचने से महज 2 विकेट दूर है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 05, 2026 | 12:25 PM

मिचेल स्टार्क (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mitchell Starc To Break Kapil Dev Test Record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास टेस्ट क्रिकेट में भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। स्टार्क को कपिल देव से आगे निकलने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है। अगर वो ऐसा करने में सफल रहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में कपिल देव एक स्थान नीचे खिसक जाएंगे।

कपिल देव का बड़ा योगदान

कपिल देव भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने साल 1983 में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। कपिल ने 131 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 29.64 की औसत से 434 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 से ज्यादा रन भी बनाए, जो उन्हें दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शामिल करता है।

मिचेल स्टार्क हुए सूची में शामिल

कपिल देव ने साल 1994 में न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था। लगभग छह साल तक ये विश्व रिकॉर्ड उनके नाम रहा। साल 2000 में वेस्टइंडीज के दिग्गज कोर्टनी वॉल्श ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। इसके बाद अब तक 10 गेंदबाज कपिल देव से आगे निकल चुके हैं और अब स्टार्क भी इस सूची में शामिल होने की दहलीज पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो

आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड

अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट

मिचेल स्टार्क के नाम फिलहाल 105 टेस्ट मैचों की 202 पारियों में 433 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 18 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। अब अगर वो दो विकेट और हासिल कर लेते हैं तो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-

रैंक गेंदबाज देश विकेट
1 मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 800
2 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 708
3 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 704
4 अनिल कुंबले भारत 619
5 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 604
6 नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 567
7 ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 563
8 रविचंद्रन अश्विन भारत 537
9 कोर्टनी वॉल्श वेस्टइंडीज 519
10 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 439
11 कपिल देव भारत 434
12 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 433

यह भी पढ़ें- SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो

कब और कहां होगा मैच?

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 13 अगस्त से शुरू होगी। पहला टेस्ट 13 से 17 अगस्त तक डार्विन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक मकाय में होगा। इस सीरीज में स्टार्क के पास न सिर्फ कपिल देव को पीछे छोड़ने का मौका होगा, बल्कि सात विकेट हासिल करते ही वो दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन (439 विकेट) को भी पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही वो टेस्ट इतिहास के टॉप-5 तेज गेंदबाजों में भी अपनी जगह बना लेंगे।

Mitchell starc near kapil dev test wickets record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 12:25 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Kapil Dev
  • Mitchell Starc
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.