- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Stuart Broad Said Jasprit Bumrah Is Similar To Mcgrath In Terms Bowling Accuracy
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की, बोले- उनके पास ग्लेन मैकग्रा जैसी काबिलियत
ब्रॉड ने विश्व क्रिकेट में सबसे संतुलित गेंदबाजी रन अप के मामले में बुमराह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मैकग्रा से की। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट से बात की।
- Written By: संजय बिष्ट

जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास बल्लेबाजों को बेहतरीन चकमा देने की काबिलियत है। इसके अलावा उन्होंने बुमराह की तुलना ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा से की है। उनका मानना है कि बुमराह ग्लेन मैकग्रा के तरह स्कील वाले गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।
ब्रॉड ने विश्व क्रिकेट में सबसे संतुलित गेंदबाजी रन अप के मामले में बुमराह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मैकग्रा से की। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘बुमराह जब गेंद करने के लिए दौड़ते हैं, तो आप सोचते हैं कि यह 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार होगी, लेकिन वह आपको 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करते हैं जिससे आप सही अनुमान नहीं लगा पाते हैं।”
इस पॉडकास्ट में उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी थे। उन्होंने कहा कि ‘‘ जब मैंने शोएब अख्तर का सामना किया, तो वह सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते थे। सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से ही गेंदबाजी करते थे।” टेस्ट क्रिकेट में 604 विकेट लेने के बाद 2023 में संन्यास की घोषणा करने ब्रॉड ने कहा ‘‘बुमराह का रन अप बेहद संतुलित है और वह कभी इस बिगड़ने नहीं देते। मैंने जिन गेंदबाजों को देखा है उनमें ग्लेन मैकग्रा का रन अप बेहद संतुलित था। बुमराह भी उन्हीं की तरह हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी…संजना ने बुमराह को कुछ ऐसे छेड़ा, लिया ‘धुरंधर-2’ के फेमस डायलॉग का सहारा
IPL 2026: मुंबई इंडियंस फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया फाइनल अपडेट
IPL के वो ‘वफादार’ खिलाड़ी, जिन्होंने कभी नहीं बदली अपनी टीम, लिस्ट में सबसे ऊपर किंग कोहली का नाम
BCCI को बदलना होगा बड़ा नियम, जसप्रीत बुमराह की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा 2 करोड़ का फेरबदल
खबर है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड सीरीज के दौरान पूरे पांच मैच नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि भारतीय टीम चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने की। दूसरी तरफ ब्रॉड का मानना है कि यदि बुमराह शुक्रवार से लीड्स में शुरू होने वाली श्रृंखला के सभी पांच मैचों में खेलते हैं तो वह ढेर सारे विकेट लेंगे।
उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि ‘‘निश्चित रूप से उन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। इंग्लैंड कभी नहीं चाहेगा कि वह सभी पांच टेस्ट मैच में खेले। अगर ऐसा होता है तो वह ढेर सारे विकेट लेगा। ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।”
भारत-इंग्लैंड सीरीज में जीतने वाली टीम के कप्तान को मिलेगा पटौदी पदक
वहीं, बटलर का भी मानना है कि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में जसप्रीत बुमराह से बड़ा भारतीय टीम के पास कोई सुपरस्टार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि भारत की इस टीम में जसप्रीत बुमराह से बड़ा कोई स्टार है। उनका रन-अप अनोखा है, उनका एक्शन अनोखा है। वह किसी अन्य गेंदबाज की तुलना में बल्लेबाज के करीब एक फुट या उससे भी थोड़ा ज़्यादा नज़दीक से गेंद फेंकते हैं, इसलिए गेंद उनकी वास्तविक गति से भी ज़्यादा तेज़ लगती है।”
Stuart broad said jasprit bumrah is similar to mcgrath in terms bowling accuracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंटरनेशनल मंच पर छाईं रश्मिका मंदाना, दूसरी बार टोक्यो के एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
Apr 04, 2026 | 02:17 PMवैशाख मास में कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत
Apr 04, 2026 | 02:08 PMकेरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर
Apr 04, 2026 | 02:07 PMईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान
Apr 04, 2026 | 02:06 PM‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को…’, Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ में पढ़े कसीदे
Apr 04, 2026 | 02:04 PMThane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
Apr 04, 2026 | 02:03 PMसरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Apr 04, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














