- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pulgaon Biogas Success Story Fuel Crisis Organic Farming Dinkarrao Oak
ईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान
Pulgaon LPG Crisis: अंतरराष्ट्रीय युद्धों के कारण उत्पन्न ईंधन संकट के बीच पुलगांव में बायोगैस वरदान साबित हो रहा है। किसान दिनकरराव ओक ने 52 साल से रसोई गैस सिलेंडर नहीं खरीदा है।
- Written By: रूपम सिंह

बायोगैस (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wardha Rural Development News: पुलगांव अंतरराष्ट्रीय युद्धों के कारण हर जगह ईंधन की कमी उत्पन्न हो गई है। व्यवसायिक गैस की अनुपलब्धता के कारण होटल, ढाबे और छोटे व्यवसायों पर बड़ा असर पड़ा है। रसोई गैस प्राप्त करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों पर ईंधन की कमी का प्रभाव नहीं पड़ा है। उनके लिए बायोगैस (गोबर गैस) वरदान साबित हो रहा है।
कम खर्च में ईंधन मिलने के साथ-साथ कृषि के लिए खाद की भी सुविधा होती है। बायोगैस परियोजना ईंधन और खाद, दोनों आवश्यकताओं को पूरा करने वाला उत्तम विकल्प है। इस वजह से, कुछ समय पहले गांव-गांव में हर घर में बायोगैस दिखाई देने लगा था। लेकिन, गाय, बैल और भैंस जैसे पशुओं की संख्या घट गई। हाल ही में सरकारी अनुदान के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर आसानी से मिलने लगे, जिससे बायोगैस का उपयोग कम होने लगा।
लेकिन अब गैस की कमी ने इसका महत्व फिर से उजागर कर दिया है। ग्रामीण लोग पुनः बायोगैस निर्माण की ओर लौट रहे हैं। बायोगैस परियोजना स्थापित करने में केवल 18,000 रुपये का खर्च आता है। घर के पिछे में खाली जगह पर भूमिगत टैंक बनाया जाता है और उसमें गोबर और पानी का मिश्रण रखा जाता है। इससे बनने वाला गैस पाइप के माध्यम से रसोई तक पहुंचाया जाता है, जबकि बचा हुआ मिश्रण कृषि के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे फसल भी अच्छी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Maharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
जालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार
अकोला में संत श्री गोविंदबुवा टाकलीकर महाराज पुण्यतिथि समारोह संपन्न, शोभायात्रा व महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब
ग्रामीण में बायोगैस वरदान साबित हो रहा था
बायोगैस अवधारणा ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत उपयोगी साबित हो रही थी। किसान कृषि के साथ-साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन और दुग्ध उत्पादन जैसे सहायक व्यवसाय कर रहे थे। पशु पालन के कारण गोबर और गोबर खाद की आपूर्ति होती थी। अधिकतर घरों में बायोगैस देखा जा सकता था। इससे ग्रामीण परिवारों के लिए बायोगैस वरदान साबित हो रहा था। लेकिन पशुधन की कमी के कारण गोबर और गोबर खाद मिलना दुर्लभ हो गया।
बायोगैस की विशेषताएं और लाभ
- गैस, लकड़ी और रॉकेल पर होने वाला खर्च बचता है
- कृषि के लिए अत्यंत पोषक जैविक खाद मिलती है
- मिट्टी का स्वास्थ्य बढ़ता है व रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होती है
- लकड़ी के उपयोग में कमी होने से प्रदूषण कम होता है
- बायोगैस अपनाने से कचरे का निस्तारण होता है
यह भी पढ़ें:- वर्धा में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27,530 चालकों पर 1.83 करोड़ का जुर्माना
52 वर्ष से नहीं खरीदी किया सिलेंडर
अंतरराष्ट्रीय युद्धों के कारण रसोई गैस मिलना कठिन हो गया है। लेकिन मुझे इसका नुकसान नहीं हुआ। मैंने अपने घर के पीछे बायोगैस निर्माण किया है। जिसे 52 वर्ष हो गए है। हमने घर के लिए कभी भी सिलेंडर नहीं खरेदी किया है। इसके कारण गैस की आपूर्ति लगातार बनी हुई है। बायोगैस की ओर लौटने से गैस की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही कृषि के लिए उत्तम खाद की भी सुविधा होती है। (दिनकरराव ओक, किसान)
Pulgaon biogas success story fuel crisis organic farming dinkarrao oak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हार्दिक पांड्या के बिना उतरी मुंबई इंडियंस; ऐसी है टीमों की प्लेइंग-11
Apr 04, 2026 | 03:21 PMThane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Apr 04, 2026 | 03:19 PMPune RMC: आवासीय इलाकों में चल रहे आरएमसी प्लांट पर सख्ती की तैयारी, मनपा समिति में प्रस्ताव पेश
Apr 04, 2026 | 03:18 PMNetflix पर छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज होते ही Top 10 में मारी धमाकेदार एंट्री
Apr 04, 2026 | 03:16 PMPune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 03:08 PMMaharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
Apr 04, 2026 | 03:06 PMLIVEIPL 2026 DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
Apr 04, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












