SRH vs LSG: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी और शमी के शानदार गेंदबाजी ने टीम को पहली जीत दिलाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants (SRH vs LSG): आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ लखनऊ ने आईपीएल 2026 में पहली जीत हासिल कर ली है। ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी के बदौलत लखनऊ यह मुकाबला जीतने में सफल रही। वहीं हैदराबाद की यह तीन मैचों में दूसरी हार है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले मुकाबले में शानदार लय में नजर आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हेड को मोहम्मद शमी ने 7 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, अभिषेक को शमी ने बिना खाता खोले आउट किया। कप्तान ईशान किशन का भी बल्ला खामोश रहा और वह एक रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने। लियाम लिविंगस्टन 20 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 14 रन ही बना सके।
रेड्डी और क्लासेन के बीच शतकीय साझेदारी
यहां से नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। नितीश 33 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर एसआरएच ने हेनरिक क्लासन और हर्ष दुबे (0) के विकेट खो दिए।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाले।
लखनऊ की शानदार शुरुआत
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत की। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद पंत और मार्करम के बीच अच्छी साझेदारी हुई। 77 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। मार्करम 45 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद आयुष बदोनी भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। पूरन भी 1 रन बनाकर चलते बने।
यह भी पढ़ें: LSG के खिलाफ फेल हुए अभिषेक-हेड और ईशान किशन, SRH के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
LSG के लिए ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी
एक छोर पर ऋषभ पंत जमे रहे और लखनऊ की नैया को पार लगाया। कप्तान ऋषभ पंत ने अंत तक नाबाद रहते हुए 68 रनों की पारी खेली को मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। लखनऊ ने यह मुकाबला एक गेंद शेष रहते जीता। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने 2, ईशान मलिंगा ने 1 और शिवांग कुमार ने 1 विकेट चटकाए।
