LSG के खिलाफ फेल हुए अभिषेक-हेड और ईशान किशन, SRH के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

SRH: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, 10th Match
सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

SRH vs LSG: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। अपने ही घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में आईपीएल इतिहास का अपना चौथा सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया। छह ओवर के पावरप्ले में एसआरएच के बल्लेबाज 3 विकेट खोकर सिर्फ 22 रन ही बना सके। इसके साथ ही यह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे न्यूनतम स्कोर 3 विकेट खोकर 14 रन रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अनचाहा रिकॉर्ड टीम के नाम साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज हुआ था।

हैदराबाद ने 10 ओवर में बनाया अपना सबसे कम स्कोर

वहीं इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे कम स्कोर बनाया। 10 ओवर के बाद हैदराबाद ने 4 विकेट गंवाकर 35 रन ही बना सकी। 10 ओवर में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ कोलकाता ने 10 ओवर में 31 रन बनाए थे।

IPL में पहले 10 ओवरों का सबसे कम स्कोर

  • 31/3 - KKR बनाम Deccan, केप टाउन, 2009
  • 32/5 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
  • 32/4 - MI बनाम KXIP, वानखेड़े, 2015
  • 35/4 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*

SRH की पारी का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले मुकाबले में शानदार लय में नजर आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हेड को मोहम्मद शमी ने 7 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, अभिषेक को शमी ने बिना खाता खोले आउट किया। कप्तान ईशान किशन का भी बल्ला खामोश रहा और वह एक रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने। लियाम लिविंगस्टन 20 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 14 रन ही बना सके।

रेड्डी और क्लासेन के बीच शतकीय साझेदारी

यहां से नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। नितीश 33 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर एसआरएच ने हेनरिक क्लासन और हर्ष दुबे (0) के विकेट खो दिए।

क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाले।

Navbharat Live
navbharatlive.com