- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Vs Lsg Lucknow Super Giants Opt To Bowl In 10th Match Of Ipl 2026
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस मैच में लखनऊ एक और हैदराबाद दो बदलाव के साथ उतरी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants (SRH vs LSG): आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखेगी। दोनों टीमों ने इस मुकाबले में बदलाव किए हैं। लखनऊ ने एक और हैदराबाद ने दो बदलाव किए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऋषभ पंत ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। विकेट अच्छा है, लेकिन साथ ही, आप जानते हैं, एसआरएच की ताकत बल्लेबाजी है। तो, उन्हें पहले बैटिंग करने देते हैं। हम दूसरी पारी में उन पर दबाव डाल सकते हैं। हम हर साल यहां आते रहते हैं। यह कोई नई चुनौती नहीं है। लेकिन साथ ही, यह एक ऐसी टीम है जो आपको अच्छी तरह से चोट पहुंचा सकती है।
पावरप्ले के बाद रन बनाने में होगी मुश्किल
हालांकि, जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा वह जीतेगा। विकेट अच्छा लग रहा है। पावरप्ले के बाद, मुझे लगता है कि यह विकेट में उतना ही चिपक सकता है। बॉल पुरानी होती जाएगी और रन बनाना मुश्किल होता जाएगा। टीम में एक बदलाव है। मणिमारन सिद्धार्थ को एनरिक नॉर्किया की जगह मौका दिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
SRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
भारत के चयनकर्ताओं की उन पर…डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान
IPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
SRH vs LSG: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
SRH vs LSG मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद ईशान किशन ने क्या कहा?
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा, “यहां आकर बहुत खुश हूं। अपने घर में सपोर्ट मिलना हमेशा अच्छा होता है। बस दो बदलाव हुए हैं। लिविंगस्टोन आए हैं और हर्षल पटेल आए हैं। हर्षल पटेल ने जब भी यहां गेंदबाजी की है, अच्छा किया है। और लिवी, बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी20 प्लान को लागू करना जरूरी है। आपको एक अच्छे माइंडस्पेस में रहना होगा, शांत रहना होगा और जितना हो सके उतने रन बचाने की कोशिश करनी होगी। हमारे लिए ये दो अंक हासिल करना वाकई जरूरी है। हमें शांत रहने और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना होगा। यही प्लान है। हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
यह भी पढ़ें: LIVE IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
SRH vs LSG का प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
लखनऊ सुपर किंग्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
Srh vs lsg lucknow super giants opt to bowl in 10th match of ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: वोट के बदले ‘बोतल’ और ‘नोट’! बह रही थी शराब की नदियां, ECI ने चुनावी राज्यों में की बड़ी कार्रवाई
Apr 05, 2026 | 08:14 PMRohit Shetty हाउस फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हवाला के जरिए पहुंची रकम; बिश्नोई गैंग की साजिश बेनकाब
Apr 05, 2026 | 08:13 PMMumbai Local Train: विरार-दहानू चौपदरीकरण 50% पूरा, विरार में 15 डिब्बों की लोकल के लिए प्लेटफॉर्म तैयार
Apr 05, 2026 | 08:10 PMSRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
Apr 05, 2026 | 08:06 PM‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
Apr 05, 2026 | 08:01 PM20 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल पर बड़ा अपडेट; डायरेक्टर को लेकर सामने आई सच्चाई
Apr 05, 2026 | 07:56 PM125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Apr 05, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













