- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sourav Ganguly Re Elected Unopposed As Bengal Cricket President
सौरव गांगुली को एक बार फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, अपने भाई को रिप्लेस कर संभाली कुर्सी
Sourav Ganguly Re-elected as CAB President: सौरव गांगुली फिर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष बन गए हैं। वो बीसीसीआई एजीएम में बंगाल की तरफ से शामिल होंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
Sourav Ganguly Re-elected as Bengal Cricket President: भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक बार फिर से क्रिकेट एसोसिशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने रविवार को नामांकन दाखिल किया था और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की जगह लेंगे।
गांगुली पहली बार इस पद के लिए नियुक्त नहीं हुए हैं। वो इससे पहले 2015 से 2019 तक CAB के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष प्रमुख का कार्यभार संभाला था। गांगुली अब 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) में CAB का प्रतिनिधित्व करेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, CAB की एपेक्स काउंसिल ने सर्वसम्मति से उन्हें AGM के लिए प्रतिनिधि के रूप में नामांकित किया।
CAB में बड़े बदलाव की तैयारी
Revsportz की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएबी के सभी शीर्ष पदाधिकारियों के कार्यकाल समाप्त होने के करीब है। जिसमें उपाध्यक्ष अमलेंदु विश्वास, सचिव नरेश ओझा, कोषाध्यक्ष प्रबीर चक्रवर्ती और संयुक्त सचिव देबब्रत दास शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि देबब्रत दास पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे थे और उन्हें पहले ही एपेक्स काउंसिल ने निलंबित कर दिया था। अब बाकी पदों पर भी जल्द ही चुनाव होगा और उसके बाद अधिकारी चुने जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट हुए बाहर, देखें किसे मिली कमान
SA20 में गांगुली की नई भूमिका
हाल ही में सौरव गांगुली ने SA20 फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में नई भूमिका संभाली है। उन्होंने जोनाथन ट्रॉट की जगह ली है। प्रिटोरिया ने अब तक SA20 लीग में मिश्रित प्रदर्शन किया है। पहले सीज़न में टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया था लेकिन फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हार गई। 2023-24 और 2024-25 सीजन में टीम का प्रदर्शन औसत रहा और वह दोनों बार पांचवें स्थान पर रही, जिससे प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
खासतौर पर गांगुली ने खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान केशव महाराज और युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस को साइन कर सबका ध्यान खींचा। ब्रेविस SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। गांगुली के इस मुव की सराहना हो रही है। उम्मीद है कि इस बार प्रिटोरिया कैपिटल्स बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और ट्रॉफी जीतने में सफल रहेगी।
Sourav ganguly re elected unopposed as bengal cricket president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














