Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विश्व कप जीत के बाद स्नेह राणा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, रेलवे से भी मिली पदोन्नति

Sneh Rana: विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इससे एक दिन पहले स्नेह राणा को रेल मंत्रालय की ओर से पदोन्नति भी मिली है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 03, 2025 | 09:24 AM

स्नेह राणा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sneh Rana Visits Mahakaleshwar Temple: विश्व कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा रेलवे में प्रमोशन मिलने के बाद मंगलवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान शिव का दर्शन करते हुए राणा ने वर्ल्ड कप 2025 जीतने की उनकी इच्चा पूरी करने के लिए शुक्रिया अदा किया, साथ ही साथ प्रमोशन के लिए भी भगवान का आभार व्यक्त किया।

अक्टूबर में भारतीय महिला टीम ने एक साथ महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दर्शन किया था। भारतीय महिला टीम उस समय भगवान की सरण में पहुंची थी जब टीम को लगातार तीन हार मिली थी। इस दौरान टीम के साथ स्नेह राणा भी थी। उन्होंने भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा था। जिसके बाद भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया और 2 नवंबर को पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला विश्व कप जीते पूरा एक महीना हो गया है।

स्नेह राणा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

राणा ने एक्स पर सुबह की आरती में शामिल होने की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक महीना हो गया है। ऐसा लगता है जैसे पलक झपकते ही सब बीत गया। मैंने यह जीत उनके सामने हासिल की। ​​ठीक 1 महीने बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर उनका शुक्रिया अदा करने और हमारी इच्छाएं पूरी करने का चक्र पूरा किया।”

It's already been one month. Feels like it passed with a blink of an eye.
I manifested this win in his presence. Completed the circle by visiting Shree Mahakaleshwar Mandir exactly after 1 month to thank him for blessing us and fulfilling our wishes. #jaimahakal #worldchampions pic.twitter.com/g8SnhEq4BH
— Sneh Rana (@SnehRana15) December 2, 2025

स्नेह राणा ने विश्व कप में छह मैचों में हिस्सा लिया और सात विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद बीते दिन रेल मंत्रालय ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी स्नेह राणा ने सोशल मीडिया पर दी।

इस बॉलिंग ऑलराउंडर ने भारत के लिए 44 वनडे खेले हैं, जिसमें 57 विकेट लिए हैं और 380 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं 29 टी20 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। राणा चार टेस्ट मैचों में 23 विकेट ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने बदल दी भारतीय महिला टीम की दिशा, जानें कैसी है क्रिकेट की रानी की पूरी कहानी

राणा इस महीने के आखिर में श्रीलंका के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने राणा को 50 लाख में अपने साथ जोड़ा था। इस सीरीज के बाद महिला प्रीमियर लीग शुरू हो जाएगा। राणा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगी।

Sneh rana visits mahakaleshwar temple in ujjain after getting promotion and world cup win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Indian Women's Cricket Team
  • Ujjain Temple
  • Women's Cricket

सम्बंधित ख़बरें

1

वो खिलाड़ी जिसने बदल दी भारतीय महिला टीम की दिशा, जानें कैसी है क्रिकेट की रानी की पूरी कहानी

2

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी

3

महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद स्नेह राणा को मिला बड़ा तोहफा, रेल मंत्रालय ने दिया प्रमोशन

4

भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, गिफ्ट में दिया ऑटोग्राफ वाला बैट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.