Monalisa Visits Mahakal Temple: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
Monalisa Mahakal Darshan: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मोनालिसा ने परिसर में श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।
- Written By: प्रीतेश जैन
मोनालिसा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhojpuri Actress Monalisa Attend Mahakal Bhasma Aarti: भोजपुरी फिल्मों और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा गुरुवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। अभिनेत्री ने सुबह होने से पहले होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं। उन्होंने करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धा और भक्ति भाव से बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान वह पूरी तरह भक्तिमय माहौल में लीन नजर आईं।
मोनालिसा ने पूजा-अर्चना की
भस्म आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: जबलपुर-भोपाल NH-45 पुल घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त! केंद्र और राज्य सरकार को थमाया नोटिस
इंदौर में रिश्तों का सौदा, पोते की शादी के लिए 13 वर्षीय मासूम को 42 साल के अधेड़ से ब्याहा; 13 पर FIR दर्ज
मध्य प्रदेश में शुरू होगी ‘शिक्षा घर योजना’, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार
बिना बिजली, बिना इंटरनेट; 45°C की भीषण गर्मी में भी एकदम सटीक तापमान बता रहा है खंडवा का यह ब्रिटिशकालीन यंत्र
Ujjain, Madhya Pradesh: Actress Monalisa (Antara Biswas) and her husband Vikrant Singh Rajpoot attended the early morning Bhasma Aarti at Mahakaleshwar Jyotirlinga and offered prayers to Baba Mahakal pic.twitter.com/zBT056tfKu — IANS (@ians_india) May 21, 2026
श्रद्धालुओं के साथ खिंचवाई फोटो
आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मोनालिसा का स्वागत और सम्मान भी किया गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ अभिनेत्री ने तस्वीरें भी खिंचवाई।
ये भी पढ़ें : इंदौर के IET हॉस्टल में हंगामा: 18 छात्र चिन्हित, एग्जाम रोकने और ₹25 हजार के जुर्माने की तैयारी
चर्चित एक्ट्रेस हैं मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्हें देशभर में पहचान टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 10 से मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘नजर’ और ‘नमक इश्क का’ जैसे लोकप्रिय हिंदी धारावाहिकों में भी अभिनय किया है।
