Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल

Indian Women's Cricket Team: महिला T20 विश्व कप 2026 से पहले भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच अहम टी20 सीरीज खेली जाएगी। टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से यह दोनों टीमों की आखिरी T20 सीरीज है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 25, 2026 | 05:07 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs England Women’s T20 Series: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी, जिसे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी रणनीतियों को परखेगी और खिलाड़ियों को मैच अभ्यास का मौका मिलेगा।

वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय महिला टीम सीधे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 12 जून को होगा, जहां मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को खेलेगी और उसके सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की चुनौती होगी। भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को हमेशा से खास माना जाता है और इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी रहेंगी।

28 मई से शुरू होगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 मई को आयोजित होगा, जबकि तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि इसके तुरंत बाद खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। हालांकि भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच भी प्रस्तावित है, लेकिन उसका आयोजन जुलाई में होगा। तब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका होगा, इसलिए फिलहाल पूरा फोकस टी20 प्रारूप पर रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त

‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट

MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला

भारत में कब और कितने बजे देख सकेंगे मुकाबले?

इंग्लैंड में होने वाली इस टी20 सीरीज का समय भारतीय दर्शकों के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे। भारत और इंग्लैंड के समय में अंतर होने के कारण फैंस को शाम तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मैच दिन के समय ही देखे जा सकेंगे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों का समय अलग-अलग रहेगा। भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!

इंग्लैंड के खिलाफ यह टी20 सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए सिर्फ एक द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का सुनहरा अवसर है। टीम प्रबंधन और प्रशंसक दोनों यह देखना चाहेंगे कि खिलाड़ी दबाव की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं और मेगा इवेंट से पहले टीम कितनी तैयार नजर आती है।

ICC T20 World Cup 2026 के भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, भारतीय फुलमाली, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

Women india vs england t20 series 2026 schedule match timing before womens t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 05:07 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs ENG
  • Indian Women's Cricket Team
  • Sports News
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.