भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
Team India England Tour: भारतीय महिला क्रिकेट टीम T20 WC 2026 के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। 12 जून से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
उपकप्तान स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज अगले महीने होने जा रहा है और इसके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो चुकी है, जहां उसे पहले मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय खिलाड़ियों को देखा गया, जहां सभी खिलाड़ी आगामी चुनौती को लेकर उत्साहित नजर आए। इस बार महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेजबानी में 12 जून से शुरू होगा।
The beginning of yet another special journey! 🔥🧿 Cheered by fans and well-wishers, #TeamIndia depart from Mumbai for the ICC Women’s #T20WorldCup! 👏 ICC Women’s #T20WorldCup 👉 Starts 12th June pic.twitter.com/by0PqjMnmg — Star Sports (@StarSportsIndia) May 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
विश्व कप से पहले इंग्लैंड सीरीज पर नजर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2 मई को महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया था। मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जो 28 मई से 2 जून के बीच आयोजित होगी। इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को अपनी रणनीतियों और संयोजन को परखने का मौका मिलेगा। वहीं दोनों टीमों के लिए यह सीरीज विश्व कप से पहले आत्मविश्वास हासिल करने का बेहतरीन अवसर भी होगी।
अभ्यास मैचों में भी मिलेगी चुनौती
टी20 विश्व कप से पहले सभी टीमों को अभ्यास मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियां मजबूत करने का मौका मिलेगा। 6 जून से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मैचों में भारतीय टीम सबसे पहले वेस्टइंडीज का सामना करेगी। यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।
इसके बाद टीम इंडिया अपने दूसरे अभ्यास मैच में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। इन मुकाबलों के जरिए भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेगी।
ग्रुप-बी में भारत के सामने कठिन चुनौती
इस बार भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में आसान राह नहीं मिलने वाली है। टीम इंडिया को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीमें मौजूद हैं। ग्रुप चरण में हर मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ होगा अभियान का आगाज
भारतीय महिला टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा।
भारत का ग्रुप चरण कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान
- 17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड
- 21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश
- 28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स)
ये भी पढ़ें: मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।
