-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Smriti Mandhana Says Shefali Is Definitely Part Of The Teams Plans
स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला टीम की ताबड़तोड़ ओपनर का किया समर्थन, अब जल्द होगी टीम में वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए जाने वाली शेफाली वर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शेफाली वर्मा निश्चित रूप से टीम की योजना में बनी हुई हैं।

स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से खेली जाएगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए जाने वाली शेफाली वर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शेफाली वर्मा निश्चित रूप से टीम की योजना में बनी हुई हैं।
नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में मंधाना को इस सीरीज के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। इस सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया है। वहीं उसके साथ रेणुका सिंह ठाकुर को भी आराम दिया गया है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाली शेफाली को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।
मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा कि हरमनप्रीत को आराम दिया गया है। शेफाली पिछली दो या तीन वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में प्रतिका रावल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शेफाली ने इस दौरान घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए है और वह निश्चित रूप राष्ट्रीय टीम की योजना में शामिल है। मैं खुश हूं कि उसने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मंधाना ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों के साथ टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा कि हमें एक टीम के रूप में हमारे पास जो नहीं है उसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हम सकारात्मक मानसिकता रखना चाहते हैं कि हमारे पास वास्तव में एक संतुलित टीम है। जिन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है वह वास्तव में अच्छा कर रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम ने घरेलू सरजमी पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 और वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन ने टीम के हौसले बुलंद है। मंधाना ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से निश्चित रूप से हमरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा। हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि हम उस लय को जारी रखेंगे।
Smriti mandhana says shefali is definitely part of the teams plans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- शर्म की बात है, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 08:52 PMनीट पेपर लीक मामला: संसद में स्थगन प्रस्ताव और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
Jul 22, 2026 | 08:46 PMपन्ना में गिद्धों का सामूहिक मौत कांड! जहरीला मांस खाने से 8 दुर्लभ गिद्धों की मौत की आशंका
Jul 22, 2026 | 08:45 PMशहबाज सरकार के इस फैसले से मचा बवाल, PAK में पेट्रोल पंप मालिकों ने किया हड़ताल का ऐलान; जनता की बढ़ी मुश्किलें
Jul 22, 2026 | 08:44 PMराहुल गांधी पर पुलिस एक्शन के बाद सियासत गरम, MP में भाजपा का पलटवार…क्या कांग्रेस को होगा राजनीतिक फायदा?
Jul 22, 2026 | 08:35 PMLord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
Jul 22, 2026 | 08:24 PMआगरा कैंट विवाद में कार्रवाई जारी; नए RPF कमांडेंट ने संभाला कार्यभार, जांच ने पकड़ी रफ्तार
Jul 22, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














