‘भारत की नीति ने दिलाया खिताब…’, T20 World Cup जीतने वाली टीम इंडिया के मुरीद हुए शोएब अख्तर
Shoaib Akhtar: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोएब अख्तर ने टीम इंडिया, कोच गौतम गंभीर और संजू सैमसन की जमकर तारीफ की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Shoaib Akhtar Praises Indian Team: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में धूम मचा दी है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी ताकत और परफॉर्मेंस का परचम लहराया। इस शानदार प्रदर्शन की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है और यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी टीम इंडिया के खेल और रणनीति से प्रभावित नजर आए।
एक पाकिस्तानी चैनल के शो में विशेषज्ञ के रूप में मौजूद शोएब अख्तर ने कहा कि यह जीत भारत की नीति, सिस्टम और प्रतिभा की जीत है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर की भी जमकर तारीफ की, और कहा कि संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को टीम में लाना टीम के लिए सही निर्णय साबित हुआ। अख्तर ने इसे एक ऐसा खिलाड़ी बताया, जिसकी टीम को टॉप ऑर्डर में सबसे ज्यादा जरूरत थी।
बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत की इतनी खुलकर तारीफ करे 😭 Shoaib Akhtar ने कहा- • भारत की पॉलिसी जीती, भारत का सिस्टम जीता, और भारत की मेरिट जीती। • उन्होंने Gautam Gambhir की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टीम में खिलाड़ियों का चयन सिर्फ मेरिट… pic.twitter.com/RWYM9tgzq7 — Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की जीत की सराहना करते हुए कहा कि इस खिताब ने भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट की जीत साबित कर दी है। उन्होंने विशेष रूप से गौतम गंभीर की तारीफ की और बताया कि उन्होंने टीम में खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया। शोएब अख्तर ने कहा कि संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई और सभी को अपने प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया।
रोहित-विराट के बावजूद टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप
अख्तर ने यह भी बताया कि टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को विदाई दी, लेकिन इसके बावजूद टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर अपने दमदार प्रदर्शन को साबित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया और तीनों कप्तान एक साथ खड़े होकर जीत का जश्न मनाए, जिससे टीम की एकजुटता और पेशेवर रवैया साफ झलकता है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप से लेकर T20 WC तक: महज 161 दिनों में 6 बड़े खिताब पर किया कब्जा, विश्व क्रिकेट में दिखा भारत का दबदबा
अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर नजरें
गौरतलब है कि अगला वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी की संभावना है, जो टीम इंडिया की ताकत को और बढ़ाएगी। वहीं, सूर्य कुमार यादव अपने अगले बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर चुके हैं और उनका अगला टारगेट ओलिंपिक में जीत हासिल करना है।
