मुंबई कैंप में ‘लॉर्ड’ का जादू! शार्दुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी से विरोधी बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस
Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने सैयद मुश्ताक अली में असम पर कहर ढाया। सिर्फ 3 ओवर में पांच विकेट झटककर बैटिंग ऑर्डर गिरा दिया। उनकी घातक गेंदबाजी से मुंबई ने एकतरफा जीत दर्ज की।
- Written By: संजय बिष्ट
शार्दुल ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस स्टार शार्दुल ठाकुर ने गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने पुराने फॉर्म में धमाकेदार वापसी की है। असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शार्दुल ने तीन ओवर के छोटे से स्पेल में विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और पांच विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन ने ही मुंबई को एकतरफा मुकाबले में बड़ी जीत दिलाई।
असम 98 रनों से हारा
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सरफराज खान के शानदार शतक की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। पूरी टीम 122 रन ही बना सकी और 98 रनों से मैच गंवा बैठी। बल्लेबाजों के साथ असम के गेंदबाज भी असरहीन साबित हुए।
शार्दुल की पहली ओवर में तीन विकेट की तबाही
असम की पारी की शुरुआत ही शार्दुल ठाकुर ने खराब कर दी। उन्होंने पारी की पहली गेंद पर डेनिश दास को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर अब्दुल कुरैशी को मात्र चार रन पर पवेलियन भेज दिया। फिर पांचवीं गेंद पर असम के कप्तान रियान पराग भी बिना खाता खोले शार्दुल का शिकार बन गए। इस तरह पहला ओवर ही असम के लिए बुरे सपने जैसा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
दूसरे ओवर में लौटते हुए शार्दुल ने सुमित को भी सिर्फ एक रन पर आउट कर दिया। उनके आगे असम के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। विरोधी टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शार्दुल ने सिर्फ 23 रन खर्च कर 3 ओवर में 5 विकेट लिए और मैच का रुख बदल दिया।
🚨 FIVE WICKET HAUL FOR CAPTAIN SHARDUL THAKUR IN SMAT 🚨 – Great news for Mumbai Indians in IPL. pic.twitter.com/FAlpdX2TSD — Johns. (@CricCrazyJohns) December 2, 2025
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा
शार्दुल ठाकुर अब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। एमआई ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन एलएसजी के लिए खेलते हुए शार्दुल ने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उनकी वापसी से मुंबई का बॉलिंग अटैक और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।
सरफराज खान का ताबड़तोड़ शतक
मुंबई के लिए बैटिंग में मुख्य आकर्षण सरफराज खान रहे। आयुष म्हात्रे और अजिंक्य रहाणे की शुरुआती साझेदारी के बाद सरफराज ने बल्लेबाजी को नई ऊंचाई दी। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत का काला दिन! एशेज सीरीज के बीच हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत, शोक में डूबे फैंस
रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारियों ने मुंबई की नींव मजबूत की। सरफराज की तूफानी पारी की बदौलत टीम 20 ओवर में विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही, जिसका बचाव शार्दुल जैसे गेंदबाज ने आसान बना दिया।
