-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shakib Al Hasan Deal With Challenges Of Pakistan Fast Bowlers In Pak Vs Ban Test Series
पाक पेस बैटरी के चैलेंज से निपटेंगे बांग्लादेशी बल्लेबाज, शाकिब से है विशेष प्रदर्शन की उम्मीद
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाला है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट बुधवार को होना है। जहां टीम को पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की चुनौती से निपटने के लिए अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों शाकिब अल हसन से ‘विशेष प्रदर्शन' की उम्मीद होगी।

शाकिब अल हसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
रावलपिंडी (पाकिस्तान): पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह मुकाबले दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए खेली जा रही है। ऐसे में बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज शाकिब अल हसन पाकिस्तान के खिलाफ ‘विशेष प्रदर्शन’ कर सकते हैं।
पूर्व कप्तान शाकिब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार है जो वामहस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपने दम पर टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने कहा, ‘‘वह (शाकिब) काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। उन्हें अपनी भूमिका के बारे में पता है।”
उन्होंने कहा, ‘‘ वह जानते हैं कि खुद को कैसे तैयार करना है, इसलिए मैं उनके राजनीतिक करियर के बारे में नहीं सोच रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वह इस श्रृंखला में कुछ खास करेंगे। वह एक पेशेवर क्रिकेटर है और ईमानदारी से कहूं तो हम सभी उसके साथ एक क्रिकेटर की तरह ही व्यवहार करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
VEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
यह भी पढ़ें-रिकी पोंटिंग ने पढ़े जसप्रीत बुमराह की शान में कसीदे, बताया हर फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान शाकिब कनाडा में टी20 लीग में खेल रहे थे। देश में अशांति के कारण टीम की तैयारियों में बाधा आयी और बांग्लादेश लाहौर में तीन दिनों के अतिरिक्त अभ्यास के लिए निर्धारित समय से चार दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच गया था। श्रृंखला के दोनों टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेले जायेंगे।
यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है, जिसकी तालिका में पाकिस्तान छठे जबकि बांग्लादेश आठवें पायदान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड शानदार है। टीम ने दोनों देशों के बीच खेले गये 13 में से 12 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। 2015 में खुलना में खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था।
शंटो ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की अगुवाई वाले पाकिस्तान के चार तेज गेंदबाजों वाले आक्रमण के खिलाफ टीम को मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेग। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने चार साल पहले इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 44 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में शाहीन ने हैट्रिक विकेट चटकाए थे, जिसमें शंटो भी शामिल थे।
शंटो ने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छी और संतुलित टीम है और हमें विश्वास है कि हम इस बार कुछ विशेष करने में सफल रहेंगे।” यह श्रृंखला पाकिस्तान टेस्ट टीम के नये मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी के लिए पहली परीक्षा होगी। पाकिस्तान को आठ महीने पहले खेली गई अपनी पिछली श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हराया था।
यह भी पढ़ें- मनु भाकर ने कहा: खेलों में भी बन सकता है करियर, जरूरी नहीं है बनना डॉक्टर या इंजीनियर
वह पाकिस्तान के कप्तान के रूप में शान मसूद की पहली टेस्ट श्रृंखला भी थी। मसूद ने कहा, ‘‘हमने कुछ गलतियां की थी जिसके कारण शायद हमें मेलबर्न और सिडनी टेस्ट मैच गंवाने पड़े लेकिन एक टीम के रूप में, हम सही दिशा में आगे बढ़े रहे है। इसलिए यह कुछ ऐसा है जिससे हम सीख लेंगे।”
मसूद ने कहा कि रावलपिंडी में घरेलू मैचों के नतीजों ने उन्हें तेज आक्रमण के साथ जाने के लिए प्रोत्साहित किया है। जिसमें तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली भी अंतिम एकादश में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको परिस्थितियों को लेकर लचीला रूख अपनाना होता है। मुझे लगता है कि रावलपिंडी में हालात तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के पक्ष में हैं। यहां स्पिन गेंदबाजी ने ज्यादा परेशानी पैदा नहीं की है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shakib al hasan deal with challenges of pakistan fast bowlers in pak vs ban test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PM4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
Jul 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM










