-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Praises Jasprit Bumrah Called Him The Best Bowler In Every Format
रिकी पोंटिंग ने पढ़े जसप्रीत बुमराह की शान में कसीदे, बताया हर फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज बुमराह पिछले पांच या छह वर्षों में कई प्रारूपों में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

रिकी पोंटिंग और जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दुबई: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी से हमेशा सबको प्रभावित करते हैं। अक्सर कई दिग्गज उनकी तारीफ करते हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के किंग जसप्रीत बुमराह पिछले पांच या छह वर्षों में कई प्रारूपों में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।
पोंटिंग ने कहा कि बुमराह के लंबे समय तक खेलने को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं लेकिन उन्होंने हमेशा चोटों से उबरकर मजबूत वापसी की है। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यु’ पर कहा, ‘‘मैं यह लंबे समय से कहता रहा हूं कि वह पिछले पांच या छह साल से विश्व क्रिकेट में शायद कई प्रारूप में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ साल पहले जब चोटें लगी तो कुछ डर था कि ‘क्या वह पहले जैसा प्रदर्शन कर पाएंगे? लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने वापसी करके वास्तव में बेहतर प्रदर्शन किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
यह भी पढ़ें- मनु भाकर ने कहा: खेलों में भी बन सकता है करियर, जरूरी नहीं है बनना डॉक्टर या इंजीनियर
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों के बारे में हमेशा सही जानकारी पाने का सबसे अच्छा तरीका (अन्य) खिलाड़ियों से पूछना है। और जब आप विपक्षी बल्लेबाजों से उनके (बुमराह) बारे में बात करते हैं तो हमेशा यही जवाब होता है कि ‘नहीं, वह एक बुरा सपना हैं!’ आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है।”
उन्होंने कहा, ‘‘कोई गेंद स्विंग करेगी, कोई सीम होगी, वह इन स्विंग गेंदबाजी करेगा, वह आउट स्विंग गेंदबाजी करेगा।” टी20 विश्व कप में 15 विकेट लेकर बुमराह ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और पोंटिंग ने 30 वर्षीय बुमराह की जमकर तारीफ की।
पोंटिंग ने कहा, ‘‘अगर मैं टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन को देखूं तो – गति अब भी वही है, सटीकता या वह जो दे सकते हैं, उसमें कुछ भी नहीं बदला है।” उन्होंने कहा, ”कौशल भी समान है। वह साल दर साल बेहतर होते जा रहे हैं। जब आपके पास वह कौशल और निरंतरता होती है जो उनके पास है, तो आप एक महान खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। (ग्लेन) मैकग्रा को देखें, (जेम्स) एंडरसन को देखें, इन लोगों को देखें। उनका कौशल इतने लंबे समय तक कायम रहा जो उन्हें बाकी लोगों से अलग करता है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ricky ponting praises jasprit bumrah called him the best bowler in every format
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
Jul 26, 2026 | 06:10 PMकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMधमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 06:02 PMमेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
Jul 26, 2026 | 06:00 PMCashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
Jul 26, 2026 | 05:59 PM15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Jul 26, 2026 | 05:47 PMभोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














