Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टेस्ट मैच 7 अगस्त से शुरु, किवी टीम का है दबदबा

ZIM vs NZ: पिछले 33 सालों में दोनों टीमों के बीच कुल 18 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 12 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को धूल चटाई है। वहीं, शेष 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 07, 2025 | 12:06 PM

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Zealand Cricket Team: इस वक्त न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अब आज यानी 7 अगस्त से दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में किवी टीम 1-0 की बढ़त के साथ आगे है। अगर बात करें दोनों के बीच टेस्ट इतिहास के मुकाबलों की तो आज तक न्यूजीलैंड की टीम जिम्बाब्वे के साथ टेस्ट मुकाबला नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला साल 1992 में खेला गया था।

पिछले 33 सालों में दोनों टीमों के बीच कुल 18 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 12 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को धूल चटाई है। वहीं, शेष 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला भी न्यूजीलैंड की साख से जुड़ा हुआ है। वहीं, जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास जहां डिगा हुआ है, वहीं न्यूजीलैंड आत्मविश्वास से भरी हुई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में पिछले एक दशक में लगातार गिरावट देखी गई है।

WTC 2025-27 का हिस्सा नहीं है जिम्बाब्वे

हांलाकि जिम्बाब्वे की टीम टी20 और वनडे में टीम अपने प्रदर्शन से कभी-कभी चौंकाती है, लेकिन टेस्ट मैचों में उसे अपने घर में अफगानिस्तान जैसी नई टीम से भी हारकर सीरीज गंवानी पड़ी थी। रैंकिंग नीचे होने की वजह से जिम्बाब्वे को अब ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता है। टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने वाले देशों की सूची में भी शामिल नहीं है। जिम्बाब्वे-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का हिस्सा नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण

इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे को करनी होगी मेहनत

जिम्बाब्वे अपने घर में मौजूदा टेस्ट सीरीज खेल रही है। उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की शुरुआत करने का मौका है। लेकिन, जिस तरह का प्रदर्शन जिम्बाब्वे का खासकर टेस्ट मैचों में रहा है, उसे देखते हुए जीत मुश्किल है। पिछला टेस्ट भी जिम्बाब्वे ने नौ विकेट से गंवाया था। हालांकि, न्यूजीलैंड भी इस सीरीज में कई अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल रही है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni का कोहली पर अनसुना खुलासा, पहली बार कह दी ऐसी बात…

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो चुके हैं। कप्तान मिशेल सेंटनर कर रहे हैं। दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के भी इंजरी की वजह से बाहर हो गए। केन विलियमसन जैसा दिग्गज बल्लेबाज भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद न्यूजीलैंड संतुलित और मजबूत दिख रही है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Second test match between new zealand and zimbabwe played from august 7

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • New Zealand Cricket Team
  • Sports News
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.