-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Won By 9 Wkts Against Zimbabwe In 1st Test
जिम्बाब्वे को मिली करारी हार, न्यूजीलैंड ने तीन दिनों के अंदर जीता टेस्ट मैच
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Zim vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर पहला टेस्ट जीत लिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs New Zealand, 1st Test: न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत लिया। इस सीरीज के पहले मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में केवल 8 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पहली पारी सिर्फ 149 रन पर सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स की ठोस पारियों की बदौलत 307 रन बनाए और 158 रन की बढ़त हासिल कर ली।
जिम्बाब्वे ने टाली पारी की हार
दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की टीम बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद के साथ उतरी, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने उसे एक बार फिर परेशानी में डाल दिया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर स्कोर दो विकेट पर 31 रन था, जो लंच तक 114/6 हो गया। सीन विलियम्स (49) एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने थोड़ी देर टिकने की कोशिश की, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा की टेस्ट क्रिकेट में वापसी बेहद फीकी रही। उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी में सिर्फ पांच रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
यह भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, एक देश में ऐसा कारनामा करने वाले…
न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 27 रन देकर चार विकेट झटके। पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मैट हेनरी ने दूसरी पारी तीन विकेट लिए, हालांकि वह मैच में 10 विकेट पूरे करने से चूक गए। विल ओ’रार्के ने भी तीन अहम विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 165 रन पर रोक दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। कई खिलाड़ियों के बावजूद टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है
हालांकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन जिम्बाब्वे की टेस्ट क्रिकेट में कमजोर स्थिति फिर सामने आई। टीम को 2025 में अब तक खेले गए आठ में से सात टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला भी हरारे में ही 7 अगस्त (बृहस्पतिवार) से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे की टीम घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।
New zealand won by 9 wkts against zimbabwe in 1st test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














