-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Will Take 2 Wicket In T20i First Match Vs South Africa To Complete 100 Wickets
हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के करीब, पहले टी20 में 2 विकेट लेते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वो इस मैच में दो विकेट लेते ही टी20आई में विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।

हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya will Acheive Milestone: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज 9 दिसंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर है। इस मैच में हार्दिक पांड्या दो विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100 विकेट पूरा कर लेंगे।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या 100 विकेट पूरा करने से महज दो विकेट दूर है। इस मुकाबले में दो विकेट लेते ही वो टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे। हार्दिक पांड्या एशिया कप के बाद कटक टी20 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक ने 120 मैचों की 108 पारियों में 98 विकेट लिए हैं। 2 और विकेट हासिल करते ही पांड्या के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे।
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच (Mat) | विकेट (Wkts) | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BBI) |
|---|---|---|---|
| अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) | 68 | 105 | 4/9 |
| जसप्रीत बुमराह (JJ Bumrah) | 80 | 99 | 3/7 |
| हार्दिक पांड्या (HH Pandya) | 120 | 98 | 4/16 |
| युजवेंद्र चहल (YS Chahal) | 80 | 96 | 6/25 |
| भुवनेश्वर कुमार (B Kumar) | 87 | 90 | 5/4 |
| कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) | 49 | 88 | 5/17 |
| अक्षर पटेल (AR Patel) | 83 | 79 | 3/9 |
| रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) | 65 | 72 | 4/8 |
| रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | 42 | 61 | 4/13 |
| रवींद्र जडेजा (RA Jadeja) | 74 | 54 | 3/15 |
वहीं इस मुकाबले में एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे। भारत के लिए बुमराह ने अब तक 80 टी20 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट चटकाए हैं। कटक टी20 में 1 विकेट और लेते ही उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे। पूरी संभावना है कि बुमराह कटक में टी20 विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
क्या हो गया है हार्दिक को? पंड्या की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, फैंस की बढ़ी चिंता
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
अर्शदीप पूरा कर चुके हैं विकेटों का शतक
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा सिर्फ अर्शदीप सिंह ने पार किया है। अर्शदीप सिंह ने इस मुकाम को सबसे तेज हासिल करने वाले तेज गेंदबाज भी बने थे। अर्शदीप ने 68 मैचों में 105 विकेट चटकाए हैं। अब देखना होगा कि पहले 100 विकेट कौन लेने में सफल होता है।
भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेला है। टी20 में भारत में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। भुवी ने 2022 के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के फिट होने से मिलते हैं कई ऑप्शन, सूर्या ने टी20 सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा
पहला मुकाबला होगा रोमांचक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को मुश्किल समय देने के लिए तैयार है। डेविड मिलर और एनरिक नॉर्खिया के शामिल होने से दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत हुई है। वहीं भारतीय टीम में भी शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। गिल इंजरी की वजह से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे।
Hardik pandya will take 2 wicket in t20i first match vs south africa to complete 100 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














