संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO
Sanju Samson Stumps: सीएसके को गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली, लेकिन मैच में संजू सैमसन ने शुभमन गिल की शानदार स्टंपिंग कर सबको एमएस धोनी की याद दिला दी।
- Written By: संजय बिष्ट
शुभमन गिल और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson stumps Shubman Gill Video: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को महज 16.4 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
सैमसन की स्टंपिंग ने दिलाई धोनी की याद
इस मैच में हार के बावजूद एक पल ऐसा आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर संजू सैमसन ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को जिस अंदाज में स्टंपिंग कर पवेलियन भेजा, उसने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। उनकी फुर्ती और सटीकता देखने लायक थी, जिसने इस मैच का सबसे खास मोमेंट बना दिया।
पलक झपकते ही गिल हुए आउट
गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन 6.2 ओवर में नूर अहमद की एक वाइड गेंद पर मैच का रुख बदल गया। गिल ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। उसी समय संजू सैमसन ने बिजली जैसी तेजी दिखाते हुए गेंद को पकड़ा और तुरंत स्टंप पर मार दिया। शुरुआत में गिल को भरोसा था कि वह क्रीज के अंदर हैं, लेकिन जब मामला तीसरे अंपायर के पास गया तो रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लगने के समय उनका पैर हवा में था। इसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। यह आईपीएल में गिल का पांचवीं बार स्टंपिंग आउट होना था, जिसमें सीएसके के खिलाफ तीसरी बार ऐसा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs CSK: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
IPL 2026 में GT के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल
IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, धीमी बल्लेबाजी देख फैंस का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO
𝐒𝐡𝐚𝐫𝐩 𝐰𝐨𝐫𝐤 𝐛𝐞𝐡𝐢𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐮𝐦𝐩𝐬 👌 🎥 Sanju Samson sends back Shubman Gill with a stumping masterclass 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/zJBovAaCoM #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvGT | @ChennaiIPL pic.twitter.com/4HURqWOXKF — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड
हालांकि इस मैच में गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों के बीच हुई यह 50 से अधिक रनों की साझेदारी आईपीएल में 19वीं बार थी। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में अब भी शीर्ष स्थान पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी कायम है, जिनके बीच आईपीएल में 21 बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी हुई है।
ये भी पढ़ें: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
गुजरात टाइटंस की इस जीत ने टीम को अंक तालिका में मजबूती दी है। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के दम पर टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस हार के बाद अपने प्रदर्शन पर गंभीरता से विचार करना होगा।
