तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Ind vs Eng T20 Series 2026: लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत मिले। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
- Written By: अक्षय साहू
वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं। जहां फिलहाल इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि सूर्यवंशी को जल्द ही डेब्यू का मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड से पहले इंडियन टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। माना जा रहा था कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड वाली सीरीज में ही खेलने का मौका मिल जाएगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट सब को हैरान करते हुए सूर्यवंशी को दोनों मैचों में बाहर बैठाए रखा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद थी। पर मैनेजमेंट ने इस बार भी उन्हे बाहर बैठाने का फैसला किया।
संजू सैमसन की जहग मिल सकता है मौका
भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरे टी20 मैच में खेलने के लिए उतरेगी। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस मैच में वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। संजू पिछले तीन मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं। सीरीज में उनका बल्ला अब तक शांत है और वह एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?
संजू का आईपीएल सीजन ठीक-ठाक था। हालांकि वो आईपीएल के बाद से अब तक रंग में नजर नहीं आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में संजू केवल पांच रन ही बना सके। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में वो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। जबकि इंग्लैड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सात बॉल में सिर्फ एक रन की बना पाए। संजू के हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना लगभग तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
खत्म होगा वैभव सूर्यवंशी का इंतजार
संजू के बाहर बैठने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी जा सकती है। आयरलैंड के खिलाफ भी दूसरे टी20 मैच में संजू के रहते विकेटकीपिंग ईशान किशन ने ही की थी।
