संजू सैमसन पहुंचे अपनी नई टीम के पास, चेन्नई सुपर किंग्स ने खास अंदाज में किया स्वागत, देखें ये स्पेशल वीडियो
IPL 2026 CSK: आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। 19 मार्च को चेन्नई पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।
- Written By: संजय बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो- @ChennaiIPL)
Chennai Super Kings Sanju Samson: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सभी टीमों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच संजू सैमसन अपनी नई फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। इसी बीच फ्रैंचाइजी ने उनकी कुछ तस्वीर व एक वीडियो शेयर किए हैं।
संजू का हुआ जोरदार स्वागत
संजू सैमसन 19 मार्च को चेन्नई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशी साझा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पोस्ट करते हुए लिखा कि “चेन्नई में चेट्टन। जिस पल का हम इंतजार कर रहे थे! वर्ल्ड चैंपियन संजू सैमसन आ गए हैं। चेन्नई को संजू का औरा महसूस हो रहा है।”
The moment we’ve waited for!
WORLD CHAMPION SANJU SAMSON IS HERE 🦁 #Dencoming #WhistlePodu pic.twitter.com/T2SSN194Uq — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
𝙲𝙷𝙴𝚃𝚃𝙰𝙽 𝙸𝙽 𝙲𝙷𝙴𝙽𝙽𝙰𝙸 🦁
#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/gTa7soBoyf — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 19, 2026
शानदार फॉर्म में हैं संजू सैमसन
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 5 मैचों में 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए CSK फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
Chennai feels Sanju’s aura 💛#Dencoming #WhistlePodu pic.twitter.com/hphCN9sVuf — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 19, 2026
पहली बार CSK की जर्सी में दिखेंगे
लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन अब पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। उन्हें एक बड़े ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है, जिसमें रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी टीम में भेजा गया।
धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे
CSK में संजू सैमसन को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह आगे चलकर एमएस धोनी की विरासत को संभाल सकते हैं। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में उनकी क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: दिग्गज वर्ल्ड चैंपियन ने भरी हुंकार, ODI World Cup 2027 का हिस्सा बनने की जताई इच्छा; BCCI से की गुजारिश
इस दिन होगा पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। खास बात यह होगी कि संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही नए सफर की शुरुआत करेंगे। इस तरह आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का यह नया अध्याय काफी रोमांचक होने वाला है, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
