Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, ओयारजाबल के दो गोल से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया। लामिन यामल ने गोल किया, जबकि मिकेल ओयारजाबल ने दो गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 22, 2026 | 08:46 AM

स्पेन फुटबॉल टीम (फोटो- @FIFAWorldCup)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Spain vs Saudi Arabia: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। स्पेन की इस जीत में युवा खिलाड़ी लामिन यामल और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने अहम भूमिका निभाई। यामल ने एक गोल किया और कई अच्छे मौके बनाए, जबकि ओयारजाबल ने दो गोल दागे।

साऊदी अरब के खिलाफ स्पेन का दमदार प्रदर्शन

केप वर्डे के खिलाफ पहले मैच में गोलरहित ड्रॉ खेलने वाली स्पेन की टीम सऊदी अरब के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दी। स्पेन ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और सऊदी अरब को अपने मजबूत डिफेंस के दम पर वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी लामिन यामल पर हर किसी की निगाहें थीं, जिन्हें शुरुआती एकादश में जगह दी गई थी। मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने शानदार कौशल से दर्शकों का दिल जीता। उनकी गति और ड्रिब्लिंग ने सऊदी अरब के डिफेंडरों को लगातार परेशान किया।

10वें मिनट में आया पहला गोल

स्पेन का पहला गोल 10वें मिनट में आया। डैनी ओल्मो ने बाईं ओर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर यामल ने शानदार तरीके से स्लाइड करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। यह टूर्नामेंट में उनका पहला गोल था। इस गोल से स्पेन का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने लगातार हमले जारी रखे। मैच के 30वें मिनट में स्पेन की बढ़त को एमेरिक लापोर्टे ने दोगुना किया। डैनी ओल्मो के कॉर्नर पर एमेरिक लापोर्टे ने हेडर लगाया। गेंद बॉक्स के अंदर ओयारजाबल के पास पहुंची और उन्होंने बिना कोई गलती किए इसे गोल में तब्दील कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान

दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन

IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन

ओयरजाबल ने किया तीसरा गोल

इसके सिर्फ तीन मिनट बाद स्पेन ने एक और शानदार टीम गोल किया। सऊदी अरब के डिफेंस के ऊपर से आए लंबे पास को मार्क कुकुरेला ने बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और गेंद को आगे बढ़ाया। इसके बाद डैनी ओल्मो ने मौका बनाते हुए गेंद ओयारजाबल को पास की, जिन्होंने शानदार वॉली लगाकर अपना दूसरा और स्पेन के लिए मैच का तीसरा गोल किया।

Spain pick up their first win at the #FIFAWorldCup 🇪🇸✔️ — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 21, 2026


पहले हाफ में 3-0 की बढ़त लेने के बाद स्पेन पूरी तरह नियंत्रण में था। दूसरे हाफ की शुरुआत में कोच लुइस डे ला फुएंते ने यामल और ओयारजाबल को आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुला लिया। इसके बावजूद स्पेन का दबदबा बना रहा। दूसरे हाफ में स्पेन को चौथा गोल तब मिला, जब डैनी ओल्मो ने कॉर्नर से आई गेंद पर शानदार वॉली लगाई।

ये भी पढ़ें: ‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक

सऊदी गोलकीपर ने उनके शॉट को रोक लिया, लेकिन गेंद की दिशा सऊदी खिलाड़ी हसन अल्ताम्बकती से टकराकर बदल गई और अपने ही गोल में चली गई। इसके बाद भी स्पेन ने सऊदी अरब के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और मैच को 4-0 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ स्पेन के दो मैचों में चार प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Spain thrash saudi arabia 4 0 lamine yamal oyarzabal shine fifa world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:46 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.