Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार

FIFA World Cup 2026 Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और ईरान का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। थिबॉट कोर्टोइस और अलीरेजा बेरानवंद की शानदार गोलकीपिंग ने दोनों टीमों को गोल करने से रोके रखा।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:58 AM

बेल्जियम बनाम ईरान (फोटो- @FIFAWorldCup)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Belgium vs Iran: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया ग्रुप जी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन शानदार गोलकीपिंग और मजबूत डिफेंस के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश

इस ड्रॉ के साथ ही बेल्जियम और ईरान को अभी भी इस विश्व कप में अपनी पहली जीत का इंतजार है। मैच की शुरुआत से ही बेल्जियम ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और लगातार हमले किए। टीम के अनुभवी मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन ने शुरुआती मिनटों में ही लंबी दूरी से शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के बाहर चली गई। इसके बाद डी ब्रुइन और लिएंड्रो ट्रॉसार्ड ने मिलकर कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेरानवंद ने शानदार बचाव करते हुए बेल्जियम को बढ़त लेने से रोक दिया।

बेल्जियम के पास ज्यादा रही गेंद

बेल्जियम ने मैच में ज्यादा समय तक गेंद पर अपनी नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे छोर से ईरान ने भी आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में बेल्जियम के डिफेंस में हुई एक गलती के बाद होसैन कनानी को गोल करने का अच्छा मौका मिला, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस ने बेहतरीन बचाव कर कनानी के अरमानों पर पानी फेर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup: ब्राजील के लिए आई राहत भरी खबर, नेमार ने चोट के बाद टीम के साथ शुरू की ट्रेनिंग

FIFA World Cup: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, ओयारजाबल के दो गोल से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान

0-0 पर समाप्त हुआ मैच

ईरान को पहले हाफ में एक बार लगा कि उसने बढ़त हासिल कर ली है। मेहदी तारेमी ने एक शानदार मूव के बाद गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया, लेकिन रेफरी ने ऑफसाइड का फैसला देते हुए गोल को अमान्य करार दे दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कुछ और मौके बनाए, लेकिन हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा।

दूसरे हाफ में बेल्जियम ने खेल की रफ्तार बढ़ाई। एलेक्सिस सेलेमेकर्स और मैक्सिम डी क्यूपर ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन ईरानी गोलकीपर बेरानवंद फिर से दीवार बनकर खड़े रहे। दूसरी ओर, मेहदी तारेमी ने भी कुछ खतरनाक हमले किए, जिन्हें कोर्टोइस ने शानदार ढंग से रोका। मैच का सबसे बड़ा मोड़ 70वें मिनट के आसपास आया, जब बेल्जियम के डिफेंडर नाथन न्गोय ने गलती से गलत बैक पास दिया। इसके बाद उन्होंने गोल की ओर बढ़ रहे ईरानी खिलाड़ी को रोकने के लिए फाउल किया। रेफरी ने उन्हें सीधे रेड कार्ड दिखाया और बेल्जियम को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ब्राजील के लिए आई राहत भरी खबर, नेमार ने चोट के बाद टीम के साथ शुरू की ट्रेनिंग

एक खिलाड़ी कम होने के बाद बेल्जियम पर दबाव बढ़ गया। गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस ने कई शानदार बचाव करके टीम को मैच में बनाए रखा। इसके बावजूद, बेल्जियम ने जीत हासिल करने की कोशिश जारी रखी। डेब्यू कर रहे मटियास फर्नांडीज-पार्डो ने अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक खेल से प्रभावित किया, जबकि डोडी ल्यूकेबाकियो का शानदार कर्लिंग शॉट गोल पोस्ट के बेहद करीब से बाहर निकल गया। निर्धारित समय के बाद मिले अतिरिक्त पांच मिनटों में भी कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के बाद बेल्जियम और ईरान दोनों के लिए अगले मैच बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि दोनों टीमें अभी भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Belgium vs iran goalless draw thibaut courtois shines fifa world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 09:58 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.