T20 World Cup के बाद कब आयेगा ICC Ranking अपडेट, इन खिलाड़ियों पर है सबकी नजर
T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद आईसीसी जल्द ही नई टी20 रैंकिंग जारी करने वाली है। इस अपडेट में कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव और बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
ICC Rankings: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच अब खत्म हो चुका है। लगभग एक महीने तक चले इस बड़े टूर्नामेंट के बाद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया। अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस की नजर आईसीसी की नई रैंकिंग पर टिकी हुई है।
टी20 विश्व कप के बाद जारी होगी नई रैंकिंग
टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब आईसीसी जल्द ही नई टी20 रैंकिंग जारी करने वाली है। बताया जा रहा है कि 11 मार्च को आईसीसी की ओर से ताजा रैंकिंग अपडेट की जाएगी। इस रैंकिंग में विश्व कप के प्रदर्शन का असर साफ दिखाई दे सकता है। कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कई भारतीय खिलाड़ियों को नई रैंकिंग में फायदा मिल सकता है।
संजू सैमसन और ईशान किशन को मिल सकता है फायदा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अहम पारियां खेलीं और अर्धशतक भी लगाए। इसी वजह से माना जा रहा है कि नई रैंकिंग में इन खिलाड़ियों की स्थिति बेहतर हो सकती है। ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और दो अर्धशतक भी लगाए। ऐसे में उनकी रैंकिंग में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं संजू सैमसन ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
अभिषेक शर्मा नंबर एक पर बने रह सकते हैं
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले से ही आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर हैं। हालांकि टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। अभिषेक शर्मा और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अंकों का अंतर काफी ज्यादा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह नंबर एक की अपनी कुर्सी बरकरार रख सकते हैं, हालांकि उनके और बाकी खिलाड़ियों के बीच का अंतर थोड़ा कम हो सकता है।
संजू सैमसन लगा सकते हैं बड़ी छलांग
आईसीसी की पिछली रैंकिंग अपडेट में ही संजू सैमसन ने करीब 25 अंकों की बढ़त के साथ बड़ी छलांग लगाई थी और वह 40वें स्थान पर पहुंच गए थे। अब टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह नई रैंकिंग में और ऊपर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रॉफी कब्जाने के बाद सूर्या का बड़ा बयान, फाइनल की जीत और पाकिस्तान मैच की रणनीतियों पर से उठाया पर्दा
वहीं ईशान किशन फिलहाल चौथे स्थान पर हैं और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि फाइनल मुकाबले में सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए थे, इसलिए उनकी रैंकिंग में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजर 11 मार्च को जारी होने वाली नई आईसीसी रैंकिंग पर टिकी हुई है।
