ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
Vaibhav ICC Ranking: शुभमन गिल फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने T20 में लगाई 230 पायदान की लंबी छलांग, जानिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का हाल।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वैभव सूर्यवंशी (Image- Social Media)
Shubman Gill ODI ICC Ranking: ICC ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में तगड़ी उठापटक देखने को मिली है। शुभमन गिल एक बार फिर नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वो फिलहाल 801 रेटिंग अंक के साथ सबसे ऊपर हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) से नंबर वन का ताज छीन लिया है। मिचेल इस साल जनवरी से ही टॉप पर थे। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 767 अंक के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।
वनडे रैंकिंग में टॉप-10 के अंदर एक बड़ा बदलाव बॉलिंग लिस्ट में भी हुआ है। नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज ने यूट्रेक्ट में नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्राई-सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर पांच पायदान चढ़तकर अब सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बहुत लंबी छलांग
बारत के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में बहुत लंबी छलांग लगाई है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 230 पायदान चढ़कर अब 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पास 536 अंक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
हाल ही में वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वैभव सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत से सर्वाधिक 151 रन बनाए और अपना पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी जीता। इस दौरान तीसरे टी20 में 81 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ मैच भी बने थे। बता दें कि सूर्यवंशी यह दोनों अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान
टीम इंडिया के ईशान किशन नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं। उनके पास 910 अंक हैं। ये ईशान के करियर की बेस्ट रेटिंग है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 81 रन की पारी खेलने के बाद 916 पॉइंट्स तक पहुंच गए थे। सीरीज खत्म होने के बाद उनके रेटिंग अंक में थोड़ी गिरवाट आई। हालांकि, यह अब तक की ओवरऑल ये चौथी बेस्ट बैटिंग रेटिंग है। उनसे आगे सूर्यकुमार यादव (912), डेविड मलान (919) और अभिषेक शर्मा (931) लिस्ट में हैं।
ईशान किशन ने जिम्बाब्वे सीरीज में 145 रन जुटाए। सीरीज में फ्लॉप रहे ओपनर अभिषेक शर्मा (819) एक स्थान लुढ़कर तीसरे पायदान पर चले गए हैं। उन्होंने तीन मैचों की सीराज में महज 11 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के साहिबजाद फरहान (848) दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
कप्तान श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में फायदा
T20I बल्लेबाजों की लिस्ट में उपकप्तान तिलक वर्मा दो पायदान ऊपर छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर सात पायदान ऊपर 24वें स्थान पर पहुंचे हैं। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रयान बर्ल भी छह पायदान चढ़कर संयुक्त रूप से 85वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे सीरीज में तीन विकेट चटकाने के बाद रवि बिश्नोई ने T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 31 पायदान की छलांग लगाई है। वो ताजा रैंकिंग में 41वें स्थान पर आ गए हैं।
