T20I में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20आई में 2000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
Hardik Pandya Creates History
हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Hardik Pandya Creates History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम के बेस्ट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया है। हार्दिक पांड्या ने पांचवें मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टी20आई में 2000 रन पूरा किया। इसके साथ ही वो टी20आई में 2000 रन के साथ 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वो टी20 आई में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

हार्दिक पांड्या को 2000 रन पूरे करने के लिए 61 रनों की जरूरत थी। पांड्या ने पारी के 19वें ओवर के दौरान यह उपलब्धि हासिल कर ली है। पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो टी20आई में 2000 रन बनाने वाले कुल पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

T20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने सितंबर 2007 से जून 2024 तक 159 T20I खेले और कुल 4231 रन बनाए। रोहित के बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने जून 2024 में अपना T20I करियर खत्म किया। कोहली ने भारत के लिए 125 T20I खेले और 4188 रन बनाए।

भारत के लिए T20I में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100/50 4/6s
रोहित शर्मा 159 4231 121* 32.05 140.39 5/32 383/205
विराट कोहली 125 4188 122* 48.69 137.04 1/38 369/124
सूर्यकुमार यादव 99 2788 117 35.29 163.23 4/21 251/155
के एल राहुल 72 2265 110* 37.75 139.12 2/22 191/99
हार्दिक पांड्या 124 2002 71* 28.60 143.51 0/7 151/106

2000 रन और 100 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने पांड्या

हार्दिक पांड्या 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने 124 मैचों में 2002 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। टी20आई में पांड्या ने 151 चौके और 106 छक्के लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 101 विकेट चटकाए है। 2000 रन और 100 विकेट वाले लिस्ट में पांड्या दिग्गज ऑलराउंडरों के साथ शामिल हो गए हैं।

सबसे पहले यह कारनामा शाकिब अल हसन ने किया था। शाकिब अल हसन ने 129 टी20 मैचों में 2,551 रन बनाए और 149 विकेट लिए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। मोहम्मद नबी ने 145 टी20 मैचों में 2,417 रन बनाने के साथ 104 विकेट लिए हैं और 7 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं सिकंदर रजा ने 127 टी20 मैचों में 2,883 रन बनाए, 102 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक एवं 16 अर्धशतक भी जड़े हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com