Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व दिग्गज का दावा, कहा- CSK के लिए धोनी से अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं संजू सैमसन

Sanju Samson News: पूर्व दिग्गज ने कहा है कि संजू सैमसन तमिलनाडु में बेहद लोकप्रिय हैं। कौशल और ब्रांड वैल्यू के मामले में भी वह काफी आगे हैं। ऐसे में वह धोनी के विकल्प के रूप में उपयुक्त हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Aug 10, 2025 | 11:44 AM

महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chenni Super Kings: आईपीएल में संजू सैमसन पिछले कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते जून महीने में आईपीएल 2025 का समापन हो चुका है। इस सीजन में उन्होंने चोट के चलते ज्यादातर मुकाबलों में आरआर के लिए कप्तानी नहीं की। अब खबर है कि वो आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल होना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हाल में सीएसके के हेड कोच के साथ मुलाकात की है। इसी बीच पूर्व कप्तान व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने संजू के लिए बड़ी बात कह दी है।

पूर्व कप्तान श्रीकांत ने कहा है कि आईपीएल में सीएसके के लिए एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में श्रेष्ठ विकल्प हैं। शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, “एमएस धोनी 44 साल के हैं। वह अपने आखिरी आईपीएल की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में टीम को उनके विकल्प की तलाश है। मुझे लगता है कि संजू सैमसन उनके श्रेष्ठ उत्तराधिकारी हो सकते हैं।”

संजू धोनी के उपयुक्त विकल्प- श्रीकांत

श्रीकांत ने कहा कि संजू सैमसन तमिलनाडु में बेहद लोकप्रिय हैं। कौशल और ब्रांड वैल्यू के मामले में भी वह काफी आगे हैं। ऐसे में वह धोनी के विकल्प के रूप में उपयुक्त हैं। अगर आरआर उन्हें रिलीज करती है, तो सीएसके के लिए मैं उनका समर्थन करूंगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से उन्हें रिलीज या ट्रेड करने का आग्रह किया है। आरआर की तरफ से फिलहाल इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

सीएसके संजू को शामिल करने की कोशिश करेगी

आरआर के साथ सैमसन की यह दूसरी पारी थी। पहले 2013 से 2015 तक इस टीम के साथ थे। दूसरी पारी में 2018 से वह आरआर के साथ जुड़े हैं और 2022 से टीम की कमान संभाल रहे हैं। सैमसन कप्तानी, विकेटकीपिंग और बतौर ओपनर एक बेहतरीन विकल्प हैं और तीनों ही भूमिकाओं में खुद को साबित कर चुके हैं। धोनी के बाद सीएसके को एक ऐसा चेहरा चाहिए जो तीनों भूमिकाओं में परफेक्ट हो। ऐसे में अगर आरआर रिलीज करती है तो सीएसके सैमसन को शामिल करने के लिए प्रयास कर सकती है।

ये भी पढ़ें: WWE का लाडला लैसनर, रिंग से दूर, फिर भी करोड़ों की कमाई, कॉन्ट्रैक्ट का बड़ा खुलासा

सैमसन एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं और तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी अच्छा खेलते हैं। बतौर बल्लेबाज उनका आईपीएल करियर शानदार रहा है।30 साल के संजू ने 176 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Sanju samson can prove good alternative to dhoni in csk krishnamachari srikkanth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2025 | 11:44 AM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • MS Dhoni
  • Rajasthan Royals
  • Sanju Samson

सम्बंधित ख़बरें

1

Asia Cup: टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन? संजू सैमसन को कड़ी टक्कर दे रहे ये स्टार प्लेयर्स

2

CSK के बाद अब अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस पर दी सफाई, कहा- मैं तो कॉन्ट्रैक्ट की रकम…

3

संजू सैमसन के बदले KKR ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 2 खिलाड़ियों का ऑप्शन, क्या अब बन पाएगी बात?

4

शुभमन गिल या संजू सैमसन: 21 T20 मुकाबलों के आंकड़ें, असली बादशाह कौन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.