5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
Stephen Fleming Leaves CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। इस अचानक लिए गए फैसले से CSK के फैन्स को बड़ा झटका लगा है।
- Written By: प्रिया जैस
स्टीफन फ्लेमिंग (सौजन्य-IANS)
Chennai Super Kings Coach Stephen Fleming Exit: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद फ्रैंचाइजी छोड़ने का फैसला कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय से रहे स्टीफन फ्लेमिंग के इस फैसले से सीएसके फैंस को बड़ा झटका लगा है। चैन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उनके जाने की आधिकारी घोषणा की गई।
सीएसके के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फ्रैंजाइजी ने पोस्ट कर उनके सफर और साथ के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का अनुभव किया है। आपके द्वारा बनाई गई विरासत हमें प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।”
OFFICIAL ANNOUNCEMENT The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you've built will continue to inspire us. With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
IPL 2026: साई, गिल और बटलर तीनों की घातक बल्लेबाजी, GT ने CSK के सामने जीत के लिए रखा 230 रनों का विशाल टारगेट
यह फैसला स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद लिया गया। इसके साथ ही एक लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का अंत हो गया, जिसकी शुरुआत 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान हुई थी। उस समय, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग एक खिलाड़ी के तौर पर CSK से जुड़े थे। अगले साल, यानी 2009 में, उन्होंने टीम के हेड कोच की ज़िम्मेदारी संभाली और लंबे समय तक टीम को लीड किया।
फ्लेमिंग के नेतृत्व में बनाए कई रिकॉर्ड
अपने कार्यकाल के दौरान, फ्लेमिंग ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट के सबसे सफल दौर में से एक का नेतृत्व किया। उनकी देखरेख में, CSK ने 5 बार IPL का खिताब जीता और दो बार चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसके अलावा, टीम ने 12 बार IPL प्लेऑफ में पहुंचने और 10 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया।
इस फैसले की घोषणा करते हुए सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने लगभग दो दशकों तक फ्रेंचाइजी में फ्लेमिंग के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “स्टीफन फ्लेमिंग इस फ्रेंचाइजी के लगभग पूरे सफर में हमारी कोचिंग यूनिट की जान रहे हैं। लगभग दो दशकों तक, उन्होंने हमारी पहचान, विजन और बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिश को आकार देने में मदद की है। सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से, हम उनकी अटूट प्रतिबद्धता, जुनून और नेतृत्व के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। भले ही मैदान पर हमारा साथ खत्म हो रहा है, लेकिन वह हमेशा टीम की विरासत का एक अहम हिस्सा बने रहेंगे।”
यह भी पढ़ें – मेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
फ्रैंचाइजी का सेट किया कल्चर
चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि फ्लेमिंग का प्रभाव मैदान पर मिलने वाले नतीजों से कहीं आगे तक था। उन्होंने फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके कल्चर को स्थापित करने का श्रेय उन्हें दिया। काशी ने कहा, “इस सफर की शुरुआत से ही स्टीफन फ्लेमिंग ने न केवल हमारे खेलने के तरीके को, बल्कि एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम क्या बनना चाहते थे, इसे भी तय करने में मदद की। उन्होंने निरंतरता, विनम्रता और टीम को प्राथमिकता देने पर आधारित कल्चर बनाया। लोगों को समझने और टीम के हर सदस्य से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की उनकी क्षमता उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक रही है। उनका प्रभाव बाउंड्री से कहीं आगे तक है, और हमें गर्व है कि हमने यह शानदार सफर एक साथ तय किया।”
CSK के साथ बिताया समय बेहद खास
अपनी विदाई पर बात करते हुए फ्लेमिंग ने सीएसके के साथ बिताए समय को अपने कोचिंग करियर का सबसे अहम हिस्सा बताया और लगभग दो दशकों तक साथ मिलकर मिली कामयाबी के लिए फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा किया। फ्लेमिंग ने कहा, “खेल की दुनिया में 18 साल का समय बहुत लंबा होता है, और मैं यहां से सिर्फ शुक्रगुजारी के साथ जा रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे खास अनुभव रहा है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, मुश्किल पलों का सामना किया और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, और मैं आने वाले सालों में भी टीम का हौसला बढ़ाता रहूंगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
