ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Records: ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर में अर्धशतकीय पारी खेलते ही महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा पचासा बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।
ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Records: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत एक-एक करके कई उपलब्धि अपने नाम करते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने मैनचेस्टर में अर्धशतक लगाकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने इंग्लैंड में अपना 9वां पचास प्लास स्कोर बनाया। वो ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

ऋषभ पंत भारत के अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर बनने की अपनी कोशिश में एमएस धोनी के टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। 27 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार (24 जुलाई) को ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ 76 गेंदों में 54 रन बनाए। इस अर्धशतक के सहारे वो धोनी से आगे निकल गए हैं।

धोनी को छोड़ा पीछे

धोनी ने इंग्लैंड की धरती पर 12 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं पंत ने 13वें मैच में धोनी से आगे निकल गए। चोट के बावजूद उन्होंने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। अब पंत के नाम इंग्लैंड में कुल 9 शतक हो गए हैं।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में जड़ा 5वां अर्धशतक

इसके अलावा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इस संस्करण में यह उनका पांचवां 50+ स्कोर था, जो टेस्ट मैचों में किसी भी भारतीय विकेटकीपर का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार बार धोनी (दो बार, 2008-09 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ) और फारुख इंजीनियर (1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ) के नाम था।

ऋषभ पंत ने दोनों रिकॉर्ड चोटिल होने के बाद बनाए। तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर में लगी थी, जिसके बाद उन्हें गाड़ी से  मैदान से बाहर ले जाकर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनरी हड्डी में फ्रैक्चर हो गए हैं और उन्हें 6 सप्ताह आराम करने की सलाह मिली है। उसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए अनुमति दी। जिसके बाद पंत ने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने पंत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऋषभ पंत भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित ने 40 मैचों में 2716 रन बनाए थे। वहीं ऋषभ पंत ने 38 मैचों में यह रिकॉर्ड हासिल कर लिया। अब उनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2730 रन हो गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com