- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanjiv Goenka Said Thank You To Rishabh Pant
IPL 2025 में LSG रही फिसड्डी, फिर क्यों संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को बोला थैंक्यू?
इस साल ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने निराशाजनक खेल का प्रदर्शन किया है। इस साल टीम ने 14 मुकाबलों में सिर्फ 6 मैच में जीत दर्ज की।
- Written By: संजय बिष्ट

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर हो चुकी है। उसने अपना आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला। इस मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। इस साल ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने निराशाजनक खेल का प्रदर्शन किया है। इस साल टीम ने 14 मुकाबलों में सिर्फ 6 मैच में जीत दर्ज की। वहीं, 7 मुकाबलों में उसे करारी हार का मुंह देखना पड़ा।
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ की भारी रकम दी। लेकिन वो इस सीजन के अहम मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुए। हांलाकि टीम के आखिरी मुकाबले में पंत के बल्ले से शतक निकला। लेकिन इस मैच में भी LSG को हार मिली।
टीम व कप्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को धन्यवाद कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में गोयनका ने कप्तान पंत के अलावा टीम स्टाफ की भी जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- जल्द ही मैदान पर करूंगा वापसी
IND vs NZ: ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मिली वनडे टीम में जगह, संजू और ईशान क्यों हुए दरकिनार?
ईशान या संजू नहीं, ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी टीम इंडिया में होगा शामिल! विजय हजारे में आग उगल रहा था बल्ला
IND vs NZ: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोटिल हुआ ‘धुरंधर’
ऋषभ पंत का धन्यवाद- संजीव गोयनका
एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस साल का सफर खत्म होने वाला है। हम जीत और चुनौतियों से भरी इस यात्रा पर नजर डालते हैं। हम डटे रहे और सभी ने एक दूसरे का साथ दिया व हार नहीं मानी। दिल से नेतृत्व करने के लिए ऋषभ पंत का शुक्रिया। पर्दे के पीछे से जहीर खान, जस्टिन लेंगर, विजय दाहिया सभी का आभारी हूं। हमारे फैंस को भी धन्यवाद, वो हमारे साथ हर वक्त खड़े रहे।”
आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस साल निराशाजन प्रदर्शन किया है। हांलाकि अंतिम मुकाबले में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया। लेकिन टीम के अहम मुकाबलों में उनका बल्ला शांत दिखा। इस साल ऋषभ पंत ने 14 मैचों में कुल 269 रन बनाए। इस दौरान 118 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा। इसके अलावा उन्होंने एक अर्धशकीय पारी खेली। बाकी मुकाबलों में पंत रन के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।
Sanjiv goenka said thank you to rishabh pant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMसपकाल बयान पर बवाल: टीपू-शिवाजी तुलना पर भड़की राजनीति, संभाजीनगर में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Feb 16, 2026 | 08:34 AMआज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
Feb 16, 2026 | 08:31 AMधाराशिव में कांग्रेस-शिवसेना कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, छह घायल
Feb 16, 2026 | 08:31 AMअगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा
Feb 16, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














