-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Prabhsimran Singh Matches Shaun Marshs 17 Year Old Ipl Milestone
प्रभसिमरन सिंह ने शॉन मार्श के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, पंजाब किंग्स के लिए ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
प्रभसिमरन आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं। अब तक खेले गए 15 मैचों में उन्होंने मोहाली स्थित फ्रेंचाइजी के लिए 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

चंडीगढ़: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह ने एक खास उपलब्धि बनाई है। वो पंजाब किंग्स के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 500 रन बनाने वाले शॉन मार्श के बाद पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। वहीं दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
पंजाब के 24 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में 500 रन पूरे करने के लिए मुल्लांपुर में पीबीकेएस और आरसीबी के बीच पहले क्वालीफायर मैच में एक रन की जरूरत थी और उन्होंने यश दयाल द्वारा डाले गए पीबीकेएस की पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल कर लिया।
आईपीएल का पहले सीजन में मार्श ने पंजाब किंग्स के 11 मैच खेले और 616 रन बनाए। एक आईपीएल सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। मुंबई के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 मैच खेले और 628 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
पीबीकेएस के लिए एक सीज़न में सर्वाधिक रन
- केएल राहुल – 670 (2020)
- केएल राहुल – 659 (2018)
- केएल राहुल – 626 (2021)
- शॉन मार्श – 616 (2008)
- केएल राहुल – 593 (2019)
- ग्लेन मैक्सवेल – 552 (2014)
- प्रभसिमरन सिंह – 517 (2025)
- श्रेयस अय्यर – 516 (2025)
- शॉन मार्श – 504 (2011)
पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर में प्रभसिमरन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अच्छी शुरुआत करने के बाद वह भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। डगआउट लौटने से पहले उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए।
PBKS vs RCB: मुल्लांपुर में आरसीबी के गेंदबाजों का कहर, पंजाब किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
मुकाबले का हाल
पंजाब किंग्स के लिए केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके और मार्कस स्टोइनिस 26 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। स्टोइनिस के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 18 और अजमतउल्लाह उमरजई ने 18 रन बनाए। इसके चलते पंजाब की टीम 101 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल ने दो विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक एक विकेट मिला।
Prabhsimran singh matches shaun marshs 17 year old ipl milestone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMमुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 02:00 PMपत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PMजबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले में फंसी बोलेरो, 5 लोग तैरकर बाहर निकले, तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद
Jul 03, 2026 | 01:58 PMचामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
Jul 03, 2026 | 01:56 PMसरकार ने Play Store से क्यों हटाया BAT-BMS App, जानें इसके पीछे का पूरा कारण?
Jul 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














