-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dhruv Jurel Could Be Rishabh Pant Replacement In The Ind Vs Nz Odi Series Not Ishan Kishan Or Sanju Samson
ईशान या संजू नहीं, ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी टीम इंडिया में होगा शामिल! विजय हजारे में आग उगल रहा था बल्ला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rishabh Pant replacement in the IND vs NZ ODI: ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंत प्रैक्टिस के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो हुए।

ऋषभ पंत (Image- Social Media)
IND vs NZ ODI Series: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत को एक गेंद कमर के ऊपर पसलियों में लगी, जिसके बाद वह कराहते हुए नजर आए। कोच गौतम गंभीर और अन्य सहयोगी स्टाफ पंत की मदद के लिए तुरंत पहुंचे, और बाद में पंत को मैदान से बाहर ले जाया गया।
हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक पंत की चोट पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स कह रही हैं कि उनकी चोट गंभीर है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अब सवाल यह है कि पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में कौन शामिल हो सकता है।
कौन होगा ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट?
भारतीय वनडे टीम में केएल राहुल पहले से ही नियमित विकेटकीपर हैं, और पंत को उनके बैकअप के रूप में स्क्वॉड में शामिल किया गया था। पंत ने 2024 में अपना आखिरी वनडे खेला था, और वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
अगर पंत वनडे सीरीज से बाहर होते हैं, तो ईशान किशन और संजू सैमसन की बजाय ध्रुव जुरेल को रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिल सकता है। इसका कारण यह है कि ईशान और संजू दोनों ही आगामी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं, और टीम मैनेजमेंट इन दोनों के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगी। वहीं, ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन इस समय शानदार चल रहा है, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में।
ध्रुव जुरेल का शानदार प्रदर्शन
ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट और टी20 में डेब्यू कर लिया है, लेकिन उन्हें अभी तक वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला है। लिस्ट-ए क्रिकेट में जुरेल का रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है, जिसमें उन्होंने 17 मैचों में 74.70 की औसत से 747 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी जड़े, जिनमें उनका सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 160 रन था। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी उनका बल्ला शानदार चल रहा है, जहां वह 558 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
ईशान किशन और संजू सैमसन
ईशान किशन ने हाल ही में शानदार घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में झारखंड को चैंपियन बनाया था, जिसमें उन्होंने 57.44 की औसत और 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर ने भारतीय खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी कैंप से किया बाहर, इन प्लेयर्स को मिला मौका
संजू सैमसन का रिकॉर्ड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक 16 वनडे खेले हैं, जिनमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं। उनका एक शतक और तीन अर्धशतक भी वनडे क्रिकेट में दर्ज हैं। हालांकि, सैमसन की प्रायोरिटी इस समय टी20 वर्ल्ड कप है, और वह वनडे सीरीज के लिए विकल्प नहीं हो सकते।
Dhruv jurel could be rishabh pant replacement in the ind vs nz odi series not ishan kishan or sanju samson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














