कौन हैं साहिल परख? मुश्ताक अली ट्रॉफी में फेल होने के बाद भी DC ने IPL 2026 में दिया डेब्यू का मौका
DC vs RCB: साहिल परख सिर्फ 18 साल के हैं और महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं। इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने डेब्यू का मौका देकर बड़ा मंच दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साहिल परख (फोटो- सोशल मीडिया)
Sahil Parakh IPL Debut: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा कदम उठाते हुए 18 साल के युवा बल्लेबाज साहिल परख को डेब्यू का मौका दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। साहिल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्हें पाथुम निसंका की जगह मौका दिया गया। खास बात यह है कि साहिल ने अभी तक सीनियर घरेलू क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया है, लेकिन अंडर-19 स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई है।
कौन हैं साहिल परख?
महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले साहिल परख को एक उभरते हुए टैलेंट के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने अब तक दो टी20 मैच खेले हैं, जिनमें कुल 24 रन ही बना सके, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें खास बनाती है। वह अंडर-19 क्रिकेट में तब चर्चा में आए, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 75 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा वह महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल्स नासिक टाइटंस के लिए भी खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके टैलेंट को पहचानते हुए उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।
परिवार का बड़ा योगदान
साहिल परख के क्रिकेट करियर के पीछे उनके परिवार का अहम योगदान रहा है। उनके पिता उल्हास परख ने उन्हें अनुशासन में रखते हुए एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं उनकी मां स्नेहल परख भी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं और उन्हें हर कैंप और मैच के लिए लेकर जाती रहीं। साहिल को नासिक का उभरता सितारा कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पढ़ाई और क्रिकेट दोनों को संतुलित रखा और बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
टीम में अन्य बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में सिर्फ साहिल परख को ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को भी मौका दिया। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया और उसी संयोजन के साथ मैदान में उतरी।
ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
आरसीबी और डीसी दोनों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स- साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज्वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जैमीसन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।
