- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Captaincy Debate Shreyas Iyer Next T20 Captain India
Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
- Written By: संजय बिष्ट
Suryakumar Yadav की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या वह पद पर बने रहेंगे या नहीं। अगर बदलाव हुआ तो अगला कप्तान कौन होगा, इस पर अटकलें जारी हैं।

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Will Shreyas Iyer become the captain of Team India? सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जरूर जीता, लेकिन इसके बावजूद उनकी लीडरशिप को लेकर चर्चा थम नहीं रही है। वजह साफ है कप्तान के तौर पर टीम भले सफल रही हो, लेकिन बल्लेबाजी में सूर्या उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह आगे भी टी20 टीम की कमान संभालते रहेंगे या बदलाव देखने को मिल सकता है।
Suryakumar Yadav से नहीं बन रहे रन
सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत नजर आ रहा है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 51 रन की एक पारी जरूर खेली, लेकिन उसके बाद से वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। खास बात यह है कि वह जल्दी आउट नहीं हो रहे, बल्कि अच्छी शुरुआत के बाद उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। यही कारण है कि टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है और फैंस के बीच उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी अब यह चर्चा तेज हो गई है कि चयनकर्ता जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं।
हार्दिक नहीं, अय्यर सबसे आगे
अगर भविष्य में कप्तानी में बदलाव होता है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। कुछ नामों में हार्दिक पांड्या का जिक्र जरूर हो रहा है, लेकिन उनकी हालिया कप्तानी को देखते हुए संभावना कम नजर आती है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। अय्यर ने अपनी टीम को शानदार तरीके से लीड किया है और लगातार जीत दिलाई है। उनकी कप्तानी में टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आती है, जो उन्हें इस रेस में मजबूत दावेदार बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
ये भी पढ़ें: ‘भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं…’, वैभव सूर्यवंशी की ये डिमांड सुन दंग रह गए नन्हें फैंस
श्रेयस अय्यर की मजबूत दावेदारी
श्रेयस अय्यर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित कर रहे हैं। वह मिडिल ऑर्डर में वही भूमिका निभाते हैं, जो सूर्यकुमार यादव निभाते हैं, इसलिए टीम संतुलन के लिहाज से भी वह सही विकल्प माने जा रहे हैं। इसके अलावा उम्र के मामले में भी अय्यर आगे हैं, जिससे उन्हें लंबी अवधि के लिए कप्तानी दी जा सकती है। अब सबकी नजरें बीसीसीआई और चयन समिति के फैसले पर टिकी हैं कि वह भविष्य के लिए किसे टीम इंडिया की टी20 कप्तानी सौंपते हैं।
Suryakumar yadav captaincy debate shreyas iyer next t20 captain india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
Jun 12, 2026 | 10:20 PMथाने में चाकू गोदकर की बेटी की हत्या, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर नाराज था पिता, देखती रही बांदा पुलिस
Jun 12, 2026 | 10:20 PMमरीजों को अपनी फार्मेसी से दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे अस्पताल; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे का आदेश
Jun 12, 2026 | 10:20 PMखरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आफत! ई-टोकन व्यवस्था का सर्वर ठप, खाद के लिए मची त्राहि-त्राहि
Jun 12, 2026 | 10:13 PMमराठवाड़ा के लिए मिसाल बना संभाजीनगर का कचरा प्रबंधन मॉडल, 8 जिलों के कलेक्टरों ने किया अध्ययन
Jun 12, 2026 | 10:12 PMExplainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
Jun 12, 2026 | 10:01 PMमुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
Jun 12, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














